{"_id":"627abc95c0c4397b6505c1f0","slug":"minor-niece-was-raped-by-intimidation-arrested-allahabad-news-ald3327377196","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग भतीजी को डरा-धमकाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग भतीजी को डरा-धमकाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
विज्ञापन
पूरामुफ्ती में रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। डरा धमकाकर तीन महीनों से उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। बेटी की तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए तो पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद उसने आपबीती बताई तो परिजनों ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया। पूरामुफ्ती पुलिस ने चंद घंटों के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
16 वर्षीय किशोरी अपने माता-पिता व अन्य परिजनों संग पूरामुफ्ती में रहती है। पिता प्राइवेट काम करते हैं। पड़ोस में ही उसका चाचा रहता है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को अचानक किशोरी बेहोश हो गई। मां अस्पताल लेकर गई तो डॉक्टर ने बताया कि उसकी बेटी गर्भवती है।
होश आने पर मां ने पूछा तो बेटी बिलखने लगी और बताया कि पड़ोस में रहने वाला चाचा पिछले तीन महीने से लगातार उससे दुष्कर्म कर रहा है। उसने उसे व उसकेपरिवार को जान से मारने की धमकी देकर उसे खौफजदा कर दिया था और यही वजह थी कि वह चुप रही।
विज्ञापन
माता-पिता के जाने केबाद वह घर में घुस आता था और जबरन उससे शारीरिक संबंध बनाता था। मामले की जानकारी मिलने के बाद मां अन्य परिजनों संग थाने पहुंची और नामजद एफआईआर दर्ज कराई। पूरामुफ्ती एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।