फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister, Zonal Officer

गंदगी देख भड़के मंत्री, जोनल अफसर समेत तीन नगर निगम कर्मी निलंबित

Mon, 15 Oct 2018 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 15 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
Minister, Zonal Officer
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
पुराने शहर के कई मोहल्लों का औचक निरीक्षण करने रविवार की सुबह निकले नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने एक जोनल अफसर समेत तीन नगर निगम कर्मचारियों को निलंबित करने का आदेश दिया। हर कदम पर गंदगी देखकर बिगड़े मंत्री ने सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहाकि कुंभ से पहले ही शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाए। चेतावनी दी कि स्वच्छता के कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ को नगर प्रवास के दौरान पुराने मोहल्लों के घनी आबादी वाले मोहल्लों में सफाई व्यवस्था लचर होने की कई शिकायतें मिलीं थीं। उन्होंने नगर विकास मंत्री को निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। रविवार को सुबह करीब दस बजे मंत्री सुरेश कुमार खन्ना प्रमुख काफिला लेकर सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह, महापौर और नगर निगम के अन्य अफसरों के साथ औचक निरीक्षण को पुराने शहर की ओर निकले।
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री ने जानसेनगंज के रास्ते जीरो रोड पहुंचे। पूरे मोहल्ले की सड़कों को देखते हुए स्वरूपरानी पार्क के चारों ओर घूमे। फिर चाहचंद होते हुए सुलाकी चौराहे के बगल से हटिया के रास्ते बलुआघाट, चाचर नाले तक तथा बलुआघाट चौराहा होते हुए कटघर चौराहा, ईसीसी के सामने से गऊघाट चौराहे से मुटठीगंज जोनल कार्यालय तक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री को हर तरफ गंदगी फैली मिली। कहीं कूड़े का ढेर लगा था तो कहीं कू ड़ा फैला था। सड़कों और गलियों की नालियां सिल्ट से चोक मिलीं। मंत्री ने साथ चल रहे जोनल अधिकारी राजकुमार गुप्ता की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए उन्हें निलंबित करने का निर्देश प्रमुख सचिव को दिया। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र में सफाई कार्य में लापरवाही के कारण क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पंकज श्रीवास्तव एवं क्षेत्रीय सफाई नायक प्रदीप को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया। चाहचंद मोहल्ले में निरीक्षण के दौरान सड़कों, गलियों मलबा पड़ा देखकर मंत्री ने भवन मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर जुर्माना वसूलने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, नगर आयुक्त अविनाश सिंह, अपर नगर आयुक्त ऋतु सुहास, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लवकुश समेत कई पार्षद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रविवार सुबह शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकले नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के तेवर तल्ख थे। जगह-जगह कूडे़ के ढेर देखकर उनका पारा चढ़ा था। पंचमुखी कूड़ा अड्डा गंदगी से पटा था। अत्यधिक कूड़ा सड़क तक फैला था। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सफाई कार्य में लगी कंपनी हरी भरी पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कूड़ा अड्डों से कूड़े की उठान नहीं करा पा रही हरी भरी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर काम वापस लेने का निर्देश दिया। साथ ही पांच लाख रुपये जुर्माना लगाने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री को महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, नगर आयुक्त अविनाश सिंह और अपर नगर आयुक्त ऋतु सुहास ने लक्ष्मी टॉकीज के समीप नगर निगम की ओर से तैयार कराए गए पोर्ट स्टेशन का भी निरीक्षण कराया। पोर्ट स्टेशन पर ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन की जानकारी देते हुए एक मिनी टिपर से पोर्ट स्टेशन पर कूड़े के डालने और उठाने का डेमो भी कराया गया। मंत्री ने नगर भ्रमण के दौरान सड़क के किनारे जगह-जगह स्थापित ट्रांसफार्मरों के नीचे गंदगी आदि फैली देख नाराजगी जताई। नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि विद्युत विभाग के अभियंताओं के साथ तत्काल बैठक कर कार्ययोजना बनाएं। सप्ताह में एक दिन संबंधित क्षेत्र में कम से कम 2 से 4 घंटे का शट डाउन लेकर ट्रंासफार्मर के नीचे सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed