फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister takes command to win Phulpur by-election, reviews booth wise preparations

Prayagraj : फूलपुर उप चुनाव जीतने के लिए मंत्री ने संभाली कमान, बूथवार तैयारियों की समीक्षा

Fri, 19 Jul 2024 01:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Jul 2024 01:45 PM IST
सार

सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों और फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री ने तैयारियों की समीक्षा की। मंत्री राकेश सचान ने कहा कि बूथ मजबूती पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। समय रहते पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति कर ली जाए।

विज्ञापन
Minister takes command to win Phulpur by-election, reviews booth wise preparations
भाजपा कार्यालय में बैठक करते कैबिनेट मंत्री राकेश सचान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फूलपुर विधान सभा उप चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। यहां के प्रभारी बनाए गए कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने बृहस्पतिवार को उप चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बूथवार कमियों को चिह्नित कर गांव-गांव, घर-घर पहुंचने का कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि नई ऊर्जा और उत्साह के साथ यह चुनाव हर हाल में जीतना होगा।

विज्ञापन


सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों और फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री ने तैयारियों की समीक्षा की। मंत्री राकेश सचान ने कहा कि बूथ मजबूती पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। समय रहते पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति कर ली जाए। बूथ अध्यक्ष, प्रभारी, बूथ प्रवासी सक्रिय रूप से काम करें। शक्ति केंद्रों में शक्ति केंद्र संयोजक और प्रभारी प्रवासी अपने अपने दायित्व को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएं। उनका कहना था कि मतदाता ही सर्वोच्च है।
विज्ञापन


मतदाताओं के हितों का पूरा ध्यान रखा जाए। विपक्ष की ओर से किए जा रहे भ्रामक प्रचार और उनके झूठ के भ्रमजाल को जनता के बीच न फैलने दें। काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि बूथ स्तर पर किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। संगठन को मजबूत बनाने को लेकर जिन बूथों पर कुछ कमियां हैं, उनकी लिस्ट बनाकर ठोस रणनीति के साथ उप चुनाव में उतरें। प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी का कहना था कि उप चुनाव में विपक्ष के झूठ को बेनकाब करते हुए जनता के बीच जाएं और केंद्र - प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं की जानकारी उन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगापार जिलाध्यक्ष कविता पटेल ने दावा किया कि फूलपुर विधानसभा उप चुनाव में पार्टी की जीत होगी। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री शुशील त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, उपाध्यक्ष निर्मला पासवान, जिला प्रभारी उत्तर मौर्या, सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल, विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल पांडेय, अश्वनी द्विवेदी,दीपक पटेल, लक्ष्मी कांत उपाध्याय, विवेक मिश्र, निमिष खत्री समेत तमाम लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed