फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister Shekhawat said - Mahakumbh is one of the biggest fairs in the world, more than 15 lakh foreigners are

Mahakumbh : मंत्री शेखावत बोले- महाकुंभ विश्व के सबसे बडे़ मेलों में से एक, 15 लाख से अधिक आ रहे विदेशी

Sun, 12 Jan 2025 08:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Jan 2025 08:15 PM IST
सार

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को महाकुंभ मेले के नागवासुकि क्षेत्र में सेक्टर 7 स्थित 10 एकड़ से अधिक क्षेत्र में  पर बने भारतीय सांस्कृतिक धरोहर के केंद्र 'कलाग्राम' का लोकार्पण और उद्घाटन किया। 

विज्ञापन
Minister Shekhawat said - Mahakumbh is one of the biggest fairs in the world, more than 15 lakh foreigners are
महाकुंभ में कलाग्राम का शुभारंभ करते केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को महाकुंभ मेले के नागवासुकि क्षेत्र में सेक्टर 7 स्थित 10 एकड़ से अधिक क्षेत्र में  पर बने भारतीय सांस्कृतिक धरोहर के केंद्र 'कलाग्राम' का लोकार्पण और उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विविधताओं का ऐसा उत्सव है, जो पूरे विश्व को भारत की समृद्ध विरासत और एकता का परिचय कराता है।  कुंभ दुनिया के सबसे बड़े मेलों में से एक है। विविधता से भरे भारत के एकता के प्रतीक कुंभ में पूरे भारत का विराट स्वरूप दिखाई देगा।

विज्ञापन


वैश्विक पहचान के प्रयास

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संस्कृति मंत्रालय ने कुंभ को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। इस बार 15 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक कुंभ देखने आएंगे। इन विदेशी मेहमानों के लिए पर्यटन मंत्रालय ने एक टेंट सिटी तैयार की है, जिसमें आयुर्वेद, योग और पंचकर्म जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि कलाग्राम महाकुंभ 2025 का एक मुख्य आकर्षण होगा, जहां चार धामों का मंच प्रदर्शन, 12 ज्योतिर्लिंगो का भव्य प्रवेश द्वार, अविरल शाश्वत कुंभ प्रदर्शनी, 7 क्षेत्रीय संस्कृति आंगन में सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन होगा। उन्होंने कहा कि अनुभूति मंडपम का गहन अनुभव, 230 से अधिक मास्टर कारीगरों द्वारा भारत की शिल्प कला को प्रदर्शित करेगा। कहा कि देश के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक  भोजन स्टॉल्स के माध्यम से भारतीय व्यंजनों का स्वाद, 14,630 से अधिक सांस्कृतिक कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियां और विभिन्न गतिविधियों व प्रतियोगिताओं में सहभागिता का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कला और संस्कृति की विविधता का परिचायक है कलाग्राम

कलाग्राम में देश भर के कोने-कोने से आए कलाकारों, शिल्पकारों एवं कलाविदों को उनकी असाधारण प्रतिभा एवं चिरकालिक परम्पराओं को प्रदर्शित करने के लिए एक ही छत के नीचे लाने का प्रयास किया गया है, जहां प्रदर्शन, दृश्य एवं साहित्यिक कलाओं के लिए एक ही स्थान पर मंच प्रदान किया गया है। महाकुंभ के 45 दिनों में, कलाग्राम, गंगावतरण एवं समुद्र मंथन की कथा का वर्णन करने वाले अनुभव क्षेत्रों, महाकुंभ के विभिन्न पहलुओं को समाहित करने वाले प्रदर्शनी क्षेत्रों, कारीगरों के कौशल, शास्त्रीय एवं लोक कलाकारों के मंत्रमुग्धकारी प्रदर्शन, सात्विक व्यंजनों की सुगंध एवं यहां तक कि विशेष खगोल रात्रि के माध्यम से रात्रि के आकाश का अवलोकन करने के अवसर के माध्यम से एक गहन सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करेगा। यहां बच्चों, युवाओं के लिए सेल्फी पांइट भी बनाया गया है।  कलाग्राम का उद्देश्य भारतीय लोक कला, संस्कृति और परंपराओं को जीवंत मंच प्रदान करना है। कलाग्राम मंच, चार धाम को अपनी पृष्ठभूमि के रूप में जीवन्त करता है। इसमें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कलाकारों द्वारा निर्मित दो विशाल पट्टचित्र माँ दुर्गा एवं गणपति की कथा का वर्णन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed