फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister Nandi's assault, brother and brother including injured

मंत्री नंदी के पीआरओ से मारपीट और बवाल, भाई समेत जख्मी

Sun, 09 Jun 2019 10:25 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Jun 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
Minister Nandi's assault, brother and brother including injured
nand gopal gupta nandi
थाना क्षेत्र के नगर पंचायत झूंसी के गोला बाजार में रविवार की दोपहर कार ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के पीआरओ पर जानलेवा हमला किया गया। इस दौरान उनके दो भाईयों को भी लाठी-डंडे से मारपीटकर जख्मी कर दिया गया। मारपीट की वारदात के कारण मौके पर घंटों अफरा-तफरी मची रही। सूचना पर झूंसी पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद को निपटाने की कोशिश की लेकिन मामला कैबिनेट मंत्री नंदी के पीआरओ से जुड़ा होने पर इलाकाई पुलिस के भी हाथ-पैर फूल गए। घंटों बाद देर शाम को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया था।
विज्ञापन


इस दौरान भारी संख्या में कैबिनेट मंत्री नंदी के समर्थक झूंसी थाने पहुंच गए। बवाल की आशंका को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स को झूंसी बुलाया गया था। 
विज्ञापन

फूलपुर-इस्माइलगंज निवासी कुंवर जी केसरवानी सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के पीआरओ हैं। कुंवर जी रविवार की दोपहर तकरीबन सवा दो बजे अपनी मारूति आर्टिगा कार से पत्नी, बहन, बहनोई, मौसी के बेटे शोभित और सगे भाई राय साहब व सूरज बाबू के साथ फूलपुर से शहर जाने के लिए घर से निकले थे। नगर पंचायत झूंसी के गोला बाजार पहुंचने पर कुंवर जी की कार के सामने से एक दूसरी कार आ गई। इसी दौरान ओवरटेक करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान लाठी-डंडे से की गई पिटाई में कुंवर जी और उनके सगे भाई राय साहब व सूरज बाबू जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिटाई के दौरान सोने की जंजीर और तकरीबन 1300 रूपये भी लूट लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। पता चला कि भुक्तभोगी कैबिनेट मंत्री नंदी के पीआरओ और उनका परिवार है तो पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। इसी बीच कैबिनेट मंत्री नंदी के पीआरओ पर हुए जानलेवा हमले की सूचना मिलने पर भारी संख्या में समर्थक झूंसी थाने पहुंच गए। बवाल की आशंका पर कई थानों की फोर्स, एसडीएम फूलपुर और सीओ दारागंज भी झूंसी थाने पहुंचे। देर शाम को कुंवर जी की तहरीर पर आरोपी राजा, अमित, सियाराम और उसके दो-तीन भाई निवासी नई झूंसी गोला बाजार के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया तो बवाल शांत हुआ। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया था।  


कैबिनेट मंत्री नंदी गोपाल गुप्ता नंदी के पीआरओ कुंवर जी केसरवानी और उनके भाईयों से मारपीट की पूरी वारदात घटनास्थल के पास लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसी टीवी फुटेज के आधार पर केस दर्ज कर तफ्तीश में जुटी हुई है। कैबिनेट मंत्री नंदी के पीआरओ और उनके भाईयों से मारपीट करने के आरोप जिन लोगों पर लगे हैं, वो सत्तापक्ष से जुड़े एक कद्दावर मंत्री के समर्थक बताए जाते हैं। यही वजह रही कि पुलिस को केस दर्ज करने में घंटों लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed