फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister Nandi celebrated Holi among workers, reached the shop and made jalebi

Prayagraj : मंत्री नंदी ने कार्यकर्ताओं के बीच मनाई होली, दुकान पर पहुंचकर बनाई जलेबी

Mon, 17 Mar 2025 06:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Mar 2025 06:34 PM IST
सार

प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री और प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में मंडलवार  कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उन्हें अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
Minister Nandi celebrated Holi among workers, reached the shop and made jalebi
कैबिनेट मंत्री नंदी ने बनाई जलेबी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री और प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में मंडलवार  कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उन्हें अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। रविवार को नैनी मंडल में आयोजित होली मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलने के बाद सोमवार को मंत्री नंदी ने अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के कीडगंज मंडल में पदाधिकारियों, सेक्टर संयोजकों, बूथ अध्यक्षों, पन्ना प्रमुखों एवं स्थानीय लोगों के बीच जाकर अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। एक मिठाई की दुकान पर पहुंचकर नंदी ने जलेबी भी बनाई। 

विज्ञापन


मंत्री नंदी ने कहा कि होली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं वैभव लेकर आए यही कामना है। कार्यकर्ताओं ने आपसी स्नेह सौहार्द के साथ एकजुटता का संकल्प दोहराकर होली पर्व की खुशियां मनाते हुए सामाजिक समरसता का संदेश दिया। मंत्री ने होली पर्व पर कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि यह पर्व सभी के जीवन में नया उत्साह ऊर्जा भरे और एकता के रंग को ओर गहरा करे। हर्ष और उल्लास से भरा होली पर्व जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही एकता के रंग को और प्रगाढ करे। साथ ही सभी को होली की शुभकामनाएं दी। यह रंगों का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है, जो सामाजिक समरसता और सकारात्मकता का संदेश देता है।

विज्ञापन

Minister Nandi celebrated Holi among workers, reached the shop and made jalebi
कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलते मंत्री नंदी। - फोटो : अमर उजाला।

कीडगंज के चौखंडी और बाई का बाग क्षेत्र में आयोजित होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। जिन्होंने मंत्री नंदी को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। होली पर्व पर कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि यह पर्व सभी के जीवन में नया उत्साह ऊर्जा भरे और एकता के रंग को ओर गहरा करे। हर्ष और उल्लास से भरा होली पर्व जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही एकता के रंग को और प्रगाढ करे। साथ ही सभी को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कीडगंज मंडल अध्यक्ष कबीर जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा, सेक्टर संयोजक सर्वेश पांडेय, राहुल कपूरिया, मनोज गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। 

Minister Nandi celebrated Holi among workers, reached the shop and made jalebi
कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलते नंदी। - फोटो : अमर उजाला।

मंत्री नंदी ने बनाई जलेबी

कीडगंज मंडल क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। जहां जलेबी बनाया जा रहा था। मंत्री नन्दी वहां पहुंचे और स्वयं जलेबी बनाने लगे। जलेबी बनाकर सीरे में डुबाया और कार्यकर्ताओं को खिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed