{"_id":"661fcf1ebc39b4c41a043d6e","slug":"minister-nandi-and-former-mayor-performed-kanya-puja-with-havan-puja-washed-their-feet-and-took-blessings-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Navratri : मंत्री नंदी और पूर्व महापौर ने हवन-पूजन के साथ किया कन्या पूजन, पांव पखार कर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Navratri : मंत्री नंदी और पूर्व महापौर ने हवन-पूजन के साथ किया कन्या पूजन, पांव पखार कर लिया आशीर्वाद
Wed, 17 Apr 2024 07:01 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 17 Apr 2024 07:01 PM IST
सार
मंत्री नंदी और पूर्व महापौर ने पीतल के परात में लोटे के जल से कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे। उनके पैरों में रंग लगाया। वहीं माथे पर रोली, चंदन, दही, अक्षत का तिलक लगाकर व चुनरी ओढ़ाकर उपहार एवं दक्षिणा प्रदान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आरती उतारी वहीं अपने हाथों से भोजन परोसा।
विज्ञापन
कन्या पूजन करते पूर्व मंत्री नंद गोपाल गुप्ता और पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी एवं पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने बुधवार को चैत्र नवरात्रि की महानवमी पर बहादुरगंज स्थित आवास पर आदि शक्ति मां दुर्गा का नौ दिनों का अखंड व्रत संकल्प पूरा कर सपरिवार मां दुर्गा की स्तुति के साथ ही हवन-पूजन किया। हवन पूजन के साथ ही कन्यापूजन करते हुए कन्याओं के पांव पखारे और भोजन प्रसाद खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री नंदी और पूर्व महापौर ने पीतल के परात में लोटे के जल से कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे। उनके पैरों में रंग लगाया। वहीं माथे पर रोली, चंदन, दही, अक्षत का तिलक लगाकर व चुनरी ओढ़ाकर उपहार एवं दक्षिणा प्रदान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आरती उतारी वहीं अपने हाथों से भोजन परोसा।
विज्ञापन
मंत्री नंदी ने कहा कि बेटियां सुख, समृद्धि और प्रगति का आधार हैं। इनकी पूजा सर्वोत्तम पूजा है। मंत्री नन्दी ने कहा कि नवरात्रि आदिशक्ति की आराधना का पर्व है, जो सर्वशक्तिमान और सर्वव्यापी हैं। नवरात्रि इन्हीं जगत जननी को समर्पित है और भारतीय संस्कृति में कुमारी कन्याओं को साक्षात देवी स्वरूपा माना गया है। मंत्री नन्दी ने कहा कि आज के समय में बेटियां किसी भी मायने और किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं।
हर क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। इसलिए आज के समय में बेटियों को सशक्त और समृद्ध बनाते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है। जिसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। मंत्री नन्दी ने कहा कि किसी भी देश, राज्य या समाज के लिए नारी सशक्तिकरण बहुत ही आवश्यक है।