फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister AK Sharma arrived in Magh Mela area said - Saints and Kalpavasis should not face any problem

माघ मेला : माघ मेला क्षेत्र में पहुंचे मंत्री एके शर्मा, बोले- संतों और कल्पवासियों को न हो कोई दिक्कत

Fri, 06 Jan 2023 12:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Jan 2023 12:17 AM IST
सार

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बृहस्पतिवार को पौष पूर्णिमा स्नान पर्व से पहले माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अफसरों को हिदायत दी कि साधु-संतों, कल्पवासियों को किसी भी तरह की असुविधा न होने पाए।

विज्ञापन
Minister AK Sharma arrived in Magh Mela area said - Saints and Kalpavasis should not face any problem
Prayagraj News : माघ मेले का निरीक्षण करते नगर विकास मंत्री एके शर्मा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बृहस्पतिवार को पौष पूर्णिमा स्नान पर्व से पहले माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अफसरों को हिदायत दी कि साधु-संतों, कल्पवासियों को किसी भी तरह की असुविधा न होने पाए। उन्होंने स्नान घाटों का निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन


मेला प्राधिकरण स्थित आईट्रिपलसी के सभागार में नगर विकास मंत्री ने पौष पूर्णिमा समेत अन्य स्नान पर्वों की तैयारियों की विभागवार जानकारी ली। साथ ही स्वच्छता,सुरक्षा और सेवा का मंत्र दिया। मंत्री ने कहा कि माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं, कल्पवासियों, साधु-संतों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने मेला क्षेत्र में साफ.-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Minister AK Sharma arrived in Magh Mela area said - Saints and Kalpavasis should not face any problem
Prayagraj News : आईट्रिपलसी में समीक्षा करते नगर विकास मंत्री एके शर्मा। - फोटो : अमर उजाला।

कहा कि घाटों पर विशेष नजर रखी जाए, ताकि स्नानार्थिंयों को कोई असुविधा न होने पाए। उन्होंने पूरे मेला क्षेत्र में पर्याप्त साइनेज लगवाने के निर्देश दिए,ताकि मेला क्षेत्र में आने वाले लोगों को व्यवस्थाओं के संबंध में सही जानकारी हो सके। उन्होंने पांटून पुलों एवं नावों का नियमित रूप से अनुरक्षण कराते रहने के भी निर्देश दिए है। साथ ही शिविरों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी।

इस मौके पर मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, मेलाधिकारी अरविंद चौहान, जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, एडीजी के अलावा अपर पुलिस कमिश्नर आकाश कुलहरि, नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग समेत कई अफसर मौजूद थे। 

निर्विघ्न माघ मेला के लिए मंत्री ने की गंगा पूजा
नगर विकास मंत्री ने वीआईपी घाट का निरीक्षण भी किया। बोट से संगम पहुंचकर उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ त्रिवेणी की पूजा की। इस दौरान  तथा माघ मेले के निर्विघ्न होने की उन्होंने कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed