फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mini indoor stadiums will be built in 21 government inter colleges of 17 districts, Rs 4.92 crore

UP : 17 जिलों के 21 राजकीय इंटर कॉलेजों में बनेंगे मिनी इंडोर स्टेडियम, प्रत्येक स्टेडियम पर 4.92 करोड़ रुपये

Fri, 21 Nov 2025 07:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 Nov 2025 07:43 PM IST
सार

प्रदेश के 17 जनपदों के 21 राजकीय इंटर कॉलेजों (जीआईसी) में जल्द ही अत्याधुनिक मिनी इंडोर स्टेडियम का निर्माण होगा। राज्य सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

विज्ञापन
Mini indoor stadiums will be built in 21 government inter colleges of 17 districts, Rs 4.92 crore
स्टेडियम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के 17 जनपदों के 21 राजकीय इंटर कॉलेजों (जीआईसी) में जल्द ही अत्याधुनिक मिनी इंडोर स्टेडियम का निर्माण होगा। राज्य सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत आएगी। प्रत्येक स्टेडियम के निर्माण पर 4.92 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य के लिए कार्यदायी संस्था चिह्नित कर ली गई है और प्रत्येक स्टेडियम के लिए 2.16 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग के छात्रों को उच्च स्तरीय खेल प्रशिक्षण और सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। स्टेडियम का निर्माण कानपुर, मथुरा, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, संभल, गोंडा, हरदोई, बदायूं, अयोध्या, प्रतापगढ़, भदोही, वाराणसी, अंबेडकरनगर, पीलीभीत और आगरा सहित 17 जिलों के राजकीय बालक/बालिका स्कूलों में होगा।
विज्ञापन


युवा कल्याण विभाग के शासनादेश और व्यय वित्त समिति के अनुमोदन के बाद इस परियोजना को स्वीकृति दी गई है। शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव ने सभी संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पहले 19 जिलों के 23 जीआईसी में स्टेडियम निर्माण के प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। हालांकि उन्नाव में मानक से कम भूमि और गाजीपुर में लो-लैंड (नीची जमीन) होने के कारण इन दोनों जिलों को सूची से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां होगा स्टेडियम का निर्माण

जीआईसी चुन्नीगंज कानपुर नगर, वीडीपी जीआईसी मथुरा, पीएमश्री जीआईसी झालू बिजनौर, जीआईसी बुलंदशहर, दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज नैथला हसनपुर, जीआईसी नोएडा, जीआईसी छलसेर अलीगढ़, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज राजपुर संभल, जीआईसी गोंडा, हरदोई, बदायूं, अयोध्या, प्रतापगढ़, शाहगंज आगरा, विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, प्रभु नारायण जीआईसी रामनगर वाराणसी, जीआईसी अकबरपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज खजूरडीह अंबेडकरनगर, पीएमश्री शाहगंज, आगरा, पीलीभीत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed