{"_id":"58559ca64f1c1bc72b64a1ad","slug":"millions-of-people-are-still-in-the-old-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भी लोगों के पास लाखों में हैं पुराने नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब भी लोगों के पास लाखों में हैं पुराने नोट
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 18 Dec 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के विभिन्न शहरों में चल रही छापेमारी में भारी मात्रा में दो हजार के नोटों के साथ पांच सौ और हजार के नोट में भी काली कमाई बरामद हो रही है लेकिन आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय, विजलेंस आदि की नजर इलाहाबाद पर शायद नहीं पड़ रही, जहां नोटबंदी का फैसला होने के बाद करोड़ों रुपये पुराने नोट 20 से 30 प्रतिशत तक कमीशन काटकर बदले गए। नोटबंदी के 35 दिन बाद भी यह खेल जारी है। मुट्ठीगंज, चौक के कई बड़े व्यापारी इस धंधे में लिप्त हैं। आयकर विभाग को यह भी सूचना मिल रही है कि कमीशन लेकर मोटी कमाई करने वालों कुछ व्यापारियों ने बैंकों में सेटिंग कर रखी है, जहां इन पुराने नोटों को जमा किया जा रहा है। बदले में बैंक कर्मियों को भी कमीशन मिल रहा है।
आठ नवंबर को नोटबंदी का फैसला होने के बाद कुछ लोगों की जैसे लाटरी लग गई। इसमें ग्रामीण बैंकों में कार्यरत बैंक मित्रों के साथ कई सरकारी एवं निजी बैंक कर्मी, व्यापारी शामिल हैं। शहर में कई हवाला कारोबारियों ने भी मोटा कमीशन काटकर बडे़ पैमाने पर पुराने नोट बदले। वैसे आयकर विभाग के अफसर ऐसे लोगों पर बराबर नजर रख रहे हैं। सूत्रों की मानें तो सरकारी विभागों के कई अफसर, डॉक्टर, पेशेवरों में इंजीनियर, आर्किटेक्ट, बड़े व्यापारियों ने मोटा कमीशन देकर बड़े पैमाने पर पांच सौ और हजार के नोट बदले। यह रकम घोषित आय से अधिक थी, जो ऐसे लोग अपने पास नगद में रखे हुए थे।
नोटबंदी के 35 दिन बाद भी यह खेल जारी है।
आयकर विभाग के सूत्रों की मानें शहर में अब भी काफी लोगों के पास पांच सौ और हजार के पुराने नोट भारी मात्रा में होने की सूचना है। मुट्ठीगंज और चौक के कुछ व्यापारियों की गतिविधियों पर बराबर नजर रखी जा रही है, जो 20 से 25 प्रतिशत तक कमीशन लेकर नोट बदल रहे हैं। विभाग उन बैंकों पर भी नजर रख रहा है जहां ऐसे लोग पुराने नोट जमा कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो आयकर विभाग बैंकों से सीसीटीवी फुटेज भी जुटा रहा है। जल्द ही आयकर विभाग का ऐसे लोगों पर शिकंजा भी कसेगा।