फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Millionaire sweeper dies 70 lakh rupees in the account only 80 years old mother is left in the ho

प्रयागराज : करोड़पति स्वीपर की मौत, खाते में 70 लाख रुपये, घर में बची है बस 80 साल की बूढ़ी मां

Mon, 05 Sep 2022 12:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Sep 2022 12:11 AM IST
सार

धीरज का नाम उस समय चर्चा में आया था, जब बैंक कर्मियों ने उसके आफिस पहुंचकर सैलरी खाते से कुछ पैसा निकालने की गुजारिश की थी। तब पता चला था कि बेहद साधारण से दिखने वाले धीरज के वेतन खाते में 70 लाख रुपये से अधिक धनराशि जमा हैं।

विज्ञापन
Millionaire sweeper dies 70 lakh rupees in the account only 80 years old mother is left in the ho
सफाई कर्मचारी - फोटो : social media

विस्तार

जिला कुष्ठ रोग विभाग में करीब दस वर्ष की नौकरी के दौरान बैंक खाते से वेतन का एक भी रुपया न निकालने वाले धीरज ने बीते शनिवार आखिरी सांस ली। सफाईकर्मी धीरज पिछले कुछ समय से टीबी से पीड़ित था। उसके खाते में 70 लाख रुपये से अधिक पड़े हैं। उसकी मौत के बाद घर में 80 साल की बूढ़ी मां ही बची हैं। जिनका रो-रो का बुरा हाल है। 
विज्ञापन



धीरज का नाम उस समय चर्चा में आया था, जब बैंक कर्मियों ने उसके आफिस पहुंचकर सैलरी खाते से कुछ पैसा निकालने की गुजारिश की थी। तब पता चला था कि बेहद साधारण से दिखने वाले धीरज के वेतन खाते में 70 लाख रुपये से अधिक धनराशि जमा हैं। यह भी जानकारी मिली कि धीरज बैंक खाते से वेतन निकालता ही नहीं। इसके बाद से ही अस्पताल के लोग उसे करोड़पति स्वीपर बुलाने लगे थे। दूसरी तरफ धीरज लोगों से पैसे मांग कर ही अपना खर्च चलाता रहा। 
विज्ञापन

आश्रित कोटे में मिली थी नौकरी
धीरज के पिता सुरेश चंद्र भी जिला कुष्ठ रोग विभाग में स्वीपर के पद पर तैनात थे। लेकिन उनकी आकस्मिक मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत उसे स्वीपर की नौकरी मिल गई थी। धीरज ने दिसंबर 2012 में नौकरी शुरू की लेकिन पूरी नौकरी में उसने वेतन को छूआ भी नहीं। विभागीय अधिकारी बताते हैं कि उसके पिता ने भी कभी खाते से पैसे नहीं निकाले थे। अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि धीरज ने शादी भी नहीं की थी। वह अपनी मां और बहन के साथ अस्पताल परिसर में मिले आवास में रहता था। कुष्ठ रोग विभाग के स्टाफ निखिल ने बताया कि धीरज कभी छुट्टी भी नहीं ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed