फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Migrant laborers will be under administrative supervision, all will be investigated

प्रशासनिक निगरानी में रहेंगे प्रवासी मजदूर, सभी की होगी जांच

Mon, 04 May 2020 12:56 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 May 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Migrant laborers will be under administrative supervision, all will be investigated
prayagraj news - फोटो : prayagraj

दूसरे प्रदेश से आने वाले श्रमिकों तथा अन्य लोगों की जांच तथा क्वारंटीन करने को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। यहां हजारों मजदूरों के आने की उम्मीद है। ऐसे में मजदूरों को क्वारंटीन करने, घर भेजने तक की अलग-अलग रणनीति बनाई गई है। 

विज्ञापन


ट्रेन से आने वाले मजदूरों की जिलेवार सूची रेलवे तथा जिला प्रशासन के पास होगी। यहां उतरने वाले दूसरे जिलों के मजूदरों को स्टेशन से ही उनके गृह जनपद भेजा जाएगा। स्टेशन पर ही बसें लगी रहेंगी। चिकित्सीय जांच भी होगी। वहीं प्रयागराज के श्रमिकों का चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा। प्रारंभिक स्तर पर कोई लक्षण मिलने पर उन्हें सात दिनों के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। चिकित्सीय टीम की संतुष्टि के बाद इन्हें 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन किया जाएगा।

विज्ञापन

Migrant laborers will be under administrative supervision, all will be investigated
prayagraj news - फोटो : prayagraj

प्रारंभिक जांच में जो श्रमिक पूरी तरह से स्वस्थ पाए जाएंगे उन्हें 21 दिनों के लिए होम क्वारंटीन किया जाएगा। परिवार के मात्र एक सदस्य को ही आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी आदि के लिए बाहर जाने की अनुमति होगी। आशा घर के सभी सदस्यों को जागरूक करेंगी और जांच कराएंगी। शासन का स्पष्ट निर्देश है जिनके पास होम क्वारंटीन की सुविधा नहीं है उन्हें आश्रय स्थलों पर क्वारंटीन किया जाए। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने रविवार को रेलवे स्टेशनों का भ्रमण कर तैयारियों को देखा। उन्होंने बैठकें करके अफसरों को गाइडलाइन के अनुसार व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 

दूसरे राज्यों से आने वाले हर श्रमिक का ब्योरा तैयार होगा। यह जिम्मेदारी श्रम विभाग को दी गई है। विभाग एक रजिस्टर में पूरा विवरण दर्ज करेगा। इसके बाद इसे कम्प्यूटर पर भी फीड किया जाएगा। इसमें श्रमिकों के हुनर का भी जिक्र होगा। ताकि, उसी के अनुरूप उन्हें रोजगार मुहैया कराया जा सके। 

Migrant laborers will be under administrative supervision, all will be investigated
prayagraj news - फोटो : prayagraj

नागपुर से पहुंचे 32 श्रमिक, क्वारंटीन

प्रदेश सरकार ने दूसरे राज्यों में फंसे श्रमिकों को लाने की घोषणा की है। इसके बावजूद अलग-अलग माध्यम से श्रमिकों तथा अन्य लोगों के आने का क्रम जारी है। रविवार को भी नागपुर से 32 श्रमिक आए। उन्हें  फाफामऊ में क्वारंटीन किया गया है। श्रम विभाग ने उनका ब्योरा भी दर्ज किया है।

जिले में फंसे हैं बाहर के 6300 से अधिक मजदूर

यहां भी बाहर के 6300 से अधिक श्रमिक फंसे हैं। यह संख्या श्रम विभाग में पंजीकृत मजूदरों की है जिनकी सूची केंद्र सरकार को भेजी गई है। वास्तविक संख्या इससे कहीं बताई जा रही है। अफसरों का कहना है कि इनमें इच्छुक श्रमिकों को भी उनके गृह जनपद भेजा जाएगा।

मंडलायुक्त ने क्वारंटीन सेंटर का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

मंडलायुक्त आर.रमेश कुमार, आईजी केपी सिंह ने रविवार को क्वारंटीन सेंटर्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में अव्यवस्था की मिल रही शिकायतों की बाबत पूछताछ की और केंद्र प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कहा कि क्वारंटीन किए गए लोगों की जरूरतों की रोजाना सूची तैयार की जाए और आवश्यकता के अनुसार तत्काल या अगले दिन उसका समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed