फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Middle-aged man was axed on suspicion of illegal relations

अवैध संबंधों के शक पर अधेड़ को कुल्हाड़ी से काट डाला

Thu, 18 Jun 2020 12:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man was axed on suspicion of illegal relations
Middle-aged man was axed on suspicion of illegal relations - फोटो : KAUSHAMBI
बिजिया चौराहा। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के बकेली (बिदांव) गांव में मंगलवार रात अवैध संबंधों के शक पर युवक ने एक अधेड़ को कुल्हाड़ी से काट डाला। सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बकेली गांव निवासी रामबली (50) पुत्र ननका तिपहिया ट्राली चलाकर परिवार का खर्च चलाता था। एसपी अभिनंदन के मुताबिक राजमुनि को शक था कि रामबली के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं। इसे लेकर रविवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। मंगलवार रात आरोपी राजमुनि ने पहले अपनी पत्नी की जमकर पिटाई की। फिर कुल्हाड़ी लेकर वह रामबली के घर पहुंच गया। रामबली उस समय बरामदे में चारपाई डालकर सो रहा था। सोते वक्त ही उसने रामबली की गर्दन पर कुल्हाड़ी से करीब पांच बार प्रहार किया। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद परिवारीजन पुलिस को सूचना देते हुए आननफानन एंबुलेंस से रामबली को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों नेे उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की जानकारी पाकर कौशाम्बी कोतवाल इंद्रदेव फोर्स सहित मौके पर गए। सुबह सीओ सिटी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। सीओ ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद किया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध संबंधों के शक पर आरोपी ने अधेड़ की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की है। मृतक के भाई की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।
अभिनंदन-एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed