{"_id":"69dd4ae2a126337dba04eff2","slug":"middle-aged-man-going-to-sell-milk-dies-in-a-road-accident-allahabad-news-c-417-1-bha1001-5290-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: दूध बेचने जा रहे अधेड़ की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: दूध बेचने जा रहे अधेड़ की सड़क हादसे में मौत
Tue, 14 Apr 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
बहरिया के जुगनीडीह गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर मृत राजेंद्र यादव की फाइल फोटो
- फोटो : एचबीटीयू
थाना क्षेत्र के जुगनीडीह गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से दूध बेचने जा रहे अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सोरांव थाना क्षेत्र के रैदेपुर गांव निवासी राजेंद्र यादव (50) पुत्र रघुवीर प्रसाद यादव सोमवार की सुबह दोपहिया वाहन से जुगनीडीह गांव में दूध बेचने के लिए निकले थे। वह बहरिया थाना क्षेत्र के पिलखिन-जुगनीडीह पुल के पास पहुंचे ही थे कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सिर फटने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। सूचना पाकर सिकंदरा चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चचेरे भाई बचाओ लाल की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

बहरिया के जुगनीडीह गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर मृत राजेंद्र यादव की फाइल फोटो- फोटो : एचबीटीयू
विज्ञापन