फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Middle-aged man dies in fight over food in wedding procession, chaos continues

Prayagraj : बरात में खाने को लेकर हुई मारपीट में अधेड़ की मौत, कई बरातियों को बनाया गया बंधक

Sun, 01 Dec 2024 02:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 Dec 2024 02:41 PM IST
सार

जंघई इलाके के भूलेंद्र गांव में शनिवार रात 11 बजे भदोही जिले से बरात आई थी। रात में खाना खाने के बाद बरातियों की गांव एक अधेड़ से भोजन को लेकर कहासुनी हो गई। बरातियों ने अधेड़ को मारने पीटने के बाद धक्का दे दिया जिससे वह पत्थर पर गिर गया।

विज्ञापन
Middle-aged man dies in fight over food in wedding procession, chaos continues
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सराय ममरेज थाना क्षेत्र के भुलेंद्र गांव में बीती रात आई बरात में खाना खाने के बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई, जिसमें एक घराती की मौत हो गई। रात में ही बराती भाग लिए कुछ बरातियों को घरातियो ने बंधक बना लिया। 

विज्ञापन

सराय ममरेज थाना के जंघई चौकी क्षेत्र के भूलेंद्र गांव में शनिवार रात 11 बजे भदोही जिले के महबूबपुर कुकरौठी से राजनारायण गौतम के यहां बरात आई थी।

बरात में खाना खाने के बाद बरातियों की तरफ से कहां सुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी।लड़की पक्ष के पप्पू गौतम (55) के सिर में चोट लगने से इलाज के लिए प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जंघई चौकी प्रभारी संजय कुमार मौर्य ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मौत की सूचना मिलते रात में बाराती भाग गए। कुछ बरातियों को घरातियो ने बंधक बना लिया। रात में पहुंची पुलिस ने बंधक बने बरातियों को छुड़ाकर शव को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद लड़की पक्ष ने विदाई के लिए मना कर दिया। गांव के संभ्रांत लोगों के समझाने बुझाने पर विदाई कराई गई। लड़का पक्ष और लड़की पक्ष को जंघई पुलिस सरायममरेज थाने ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच बरातियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

थानाध्यक्ष सरायममरेज योगेश प्रताप सिंह का कहना है कि भूलेंद्र गांव के राजनारायण गौतम के यहां बरात आई थी। खाना खाने के बाद कुछ बारातियों और घरातियों में कहां सुनी हुई धक्का मुक्की के बीच भूलेंद्र गांव के पप्पू गौतम के सिर में चोट लग गई। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पांच बारातियों से अभी सरायममरेज थाने में पूछताछ की जा रही है जो भी दोषी होगा बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed