फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   mhrd sent notice to vice chancellor of allahabad university

एमएचआरडी ने इविवि के कुलपति को भेजा नोटिस

Tue, 12 May 2020 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
mhrd sent notice to vice chancellor  of allahabad university
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो. आरआर तिवारी को नोटिस भेजा है। इस नोटिस में मंत्रालय ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है कि उन्होंने किस आधार पर नीतिगत फैसले लिए हैं। दरअसल, कार्यवाहक कुलपति रहने के दौरान वह किसी भी प्रकार के नीतिगत फैसले नहीं ले सकते थे। मंत्रालय ने यह कार्रवाई कुछ शिकायतों के आधार पर की है।
विज्ञापन

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के कार्यवाहक कुलपति प्रो. आरआर तिवारी के खिलाफ मंत्रालय को शिकायत भेजी गई थी कि वे नियमों के विपरीत जाकर नीतिगत निर्णय ले रहे हैं। पिछले दिनों मंत्रालय की ओर से कार्यवाहक कुलपति को पत्र जारी कर कहा गया था कि वह केवल रुटीन के कार्य करेंगे और नीतिगत निर्णय नहीं लेंगे, क्योंकि नीतिगत फैसले करने का अधिकार स्थायी कुलपति के पास होता है।
विज्ञापन

पिछले दिनों कुलपति ने कुछ ऐसे निर्णय लिए, जिनको लेकर काफी विवाद हुआ। इविंग क्रिश्चियन कॉलेज की डिग्री रोके जाने का निर्णय हुआ। वणिज्य विभाग में पीएचडी प्रवेश को निरस्त कर दिया गया और इविवि के जेके इंस्टीट्यूट से एमसीए पाठ्यक्रम को समाप्त करने का फैसला किया गया। साथ ही मंत्रालय के निर्देश के बाद भी स्थायी कुलपति की नियुक्ति के लिए सर्च कमेटी के सदस्यों का नए सिरे से चयन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे ही कुछ विवादित निर्णयों के मामले में मंत्रालय तक शिकायत पहुंची है और इसी आधार पर मंत्रालय ने नोटिस जारी कर कार्यवाहक कुलपति से सपष्टीकरण मांगा है। गौरतलब है कि इविवि के स्थायी कुलपति का पद जनवरी 2020 से खाली है। विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रतनलाल हांगलू ने एक जनवरी को अपना इस्तीफा भेजा था, जिसे केंद्रीय विश्वविद्यालयों के विजिटर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तत्काल मंजूर कर लिया था। राष्ट्रपति के आदेश पर पूर्व कुलपति पर लगे यौन उत्पीडन, भ्रष्टाचार, प्रशासनिक, अकादमिक गड़बड़ी के आरोपों की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed