फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   mhrd scholarship

यूपी बोर्ड के 11460 मेधावियों को मिलेगी स्कॉलरशिप, एमएचआरडी ने की घोषणा

Sat, 05 Oct 2019 01:34 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 05 Oct 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
mhrd scholarship
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) ने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा 2019 में पास करने के बाद उच्च शिक्षण संस्थान में नियमित अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष छात्रवृत्ति प्रदान करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि बारहवीं में विज्ञान वर्ग में 333 अंक, वाणिज्य वर्ग में 314 अंक तथा मानविकी में 303 अंक पाने छात्र-छात्राएं विशेष छात्रवृत्ति के लिए पात्र होंग।
विज्ञापन


एमएचआरडी ने यूपी बोर्ड के कुल 11460 मेधावियों में से वैज्ञानिक वर्ग, वाणिज्य वर्ग एवं मानविकी वर्ग के छात्र-छात्राओं 3:2:1 के अनुपात में छात्रवृत्ति देने का निर्देश दिया है। बोर्ड सचिव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की वार्षिक आय आठ लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र-छात्राएं एमएचआरडी की वेबसाइट scholarships.gov.in पर विस्तृत जानकारी देखकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। पूर्व में 2015, 2016, 2017 एवं 2018 में छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राएं नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed