फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Meter installed, bill also came but life in darkness for six years

Prayagraj News: मीटर लगा, बिल भी आया पर छह साल से अंधेरे में जिंदगी

Sat, 14 Mar 2026 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 14 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Meter installed, bill also came but life in darkness for six years
फोटो कैप्शन: विद्युत घर मांडा रोड पर फरियाद लगाने पहुंची संगीता व उसका बेटा आनंद की फोटो। - फोटो : samvad
मांडारोड विद्युत उपकेंद्र से जुड़े बामपुर के सरवनपुर गांव की एक महिला शुक्रवार को अपने बेटे के साथ बिजलीघर पहुंचकर अधिकारियों से घर का बिजली कनेक्शन जोड़ने की गुहार लगाती रही। महिला का कहना है कि करीब छह वर्षों से वह विभाग के चक्कर लगा रही है, लेकिन आज तक उसके घर रोशनी नहीं पहुंची।
विज्ञापन

संगीता देवी पत्नी बुंदेला बिंद दोपहर में अपने बेटे आनंद के साथ बिजलीघर पहुंचीं और जेई नमो नारायण राय को अपनी समस्या बताई। उन्होंने बताया कि कई वर्ष पहले विभागीय कर्मचारियों ने उनके पति का आधार कार्ड लेकर घर में बिजली का मीटर लगा दिया था और जल्द ही खंभे और तार लगाकर आपूर्ति शुरू कराने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार मीटर लगने के कुछ समय बाद से बिजली का बिल भी आने लगा, लेकिन आज तक कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। इससे बकाया बिल लगातार बढ़ता जा रहा है, जबकि घर में बिजली की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगीता देवी ने बताया कि रात में उनके घर में चार्जिंग बल्ब के सहारे ही रोशनी होती है। बल्ब चार्ज करने के लिए भी उन्हें रोज पड़ोसियों से मदद मांगनी पड़ती है। बिजली न होने से बेटे की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उनके घर से करीब 100 मीटर दूर बिजली का खंभा है, लेकिन वहां से अब तक तार नहीं खींचे गए।
महिला ने बताया कि उनकी सास को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला था और उसी मकान में वह परिवार के साथ रहती हैं। इसके बावजूद बिजली कनेक्शन न मिलने से उन्हें लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है।

इस संबंध में जेई नमो नारायण राय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आज ही आया है। आगामी विद्युतीकरण योजना में इसे शामिल कर कनेक्शन दिलाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं एसडीओ अशोक कुमार ने कहा कि जांच कराकर बिना कनेक्शन के आ रहे बिजली बिल को बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed