फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   message of Beti Bachao-Beti Padhao in Katra's Ramdal

प्रयागराज : कटरा के रामदल में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश, आकर्षक चौकियों ने मन मोहा

Tue, 04 Oct 2022 12:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 04 Oct 2022 12:42 AM IST
सार

सबसे आगे  ध्वजा- पताका, ढोल, नगाड़े के साथ विघ्नविनायक गणेश की प्रतिमा चल रही थी। इसके बाद मां दुर्गा, हनुमान, बाबा भोले नाथ की प्रतिमाएं हर किसी का ध्यान खींचती रहीं।

विज्ञापन
message of Beti Bachao-Beti Padhao in Katra's Ramdal
Prayagraj News : कटरा के रामदल में निकली आकर्षक चौकी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कटरा के रामदल की शोभायात्रा में सोमवार की रात संदेश परक चौकियों और झांकियों की झलक पाने के लिए लोग उमड़ पड़े। बैंडबाजा और रोडलाइट के साथ सुसज्जित रथों पर सवार होकर राम-सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न निकले। इस दौरान झांकियों के जरिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। भव्य श्रीराम दल मुनि भरद्वाज आश्रम से निकला। राम दरबार के स्वरूपों को चांदी के सुसज्जित सिंहासन पर विराजित कराया गया। भव्य चौकी पर जगत जननी सीता विराजित हुईं। स्वर्णमयी हौदा पर राम व लक्ष्मण सवार थे।

विज्ञापन



सबसे आगे  ध्वजा- पताका, ढोल, नगाड़े के साथ विघ्नविनायक गणेश की प्रतिमा चल रही थी। इसके बाद मां दुर्गा, हनुमान, बाबा भोले नाथ की प्रतिमाएं हर किसी का ध्यान खींचती रहीं। कमेटी के मयंक अग्रवाल, विनोद केसरवानी, राकेश चौरसिया, महेश चंद्र गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, संजय गुप्ता, नितिन गुप्ता झांकियों के साथ चल रहे थे।   इसमें विष्णु अवतार, काली स्वांग के अलावा कबंध राक्षस के उद्धार की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।  
विज्ञापन



बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश के साथ देशभक्ति पर धारित चौकी भी ध्यान खींचती रही। राम दल कर्नलगंज चौराहा से थाना चौराहा होते हुए विश्वविद्यालय चौराहा से कटरा, नेतराम चौराहा से पानी की टंकी होते हुए कारपेंटरी चौराहा, जगराम चौराहा होते हुए कचहरी पोस्ट ऑफिस से नेतराम चौराहा, मनमोहन पार्क, विश्व विद्यालय चौराहा से सब्जी मंडी होते हुए लीला कमेटी के परेड मैदान पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पहले आरती पूजन के बाद बतौर मुख्य अतिथि विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता,  पदुम जायसवाल, अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता, महामंत्री गोपाल बाबू जायसवाल, कोषाध्यक्ष अश्विनी केसरवानी, मेला प्रबधंक शंकर लाल चौरसिया ने रामदल को रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed