फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Merit Scholarship test takers descended Atul Maheshwari

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने उमड़े मेधावी

Mon, 14 Nov 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 14 Nov 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Merit Scholarship test takers descended Atul Maheshwari
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से रविवार को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं का उत्साह देखने लायक था। सिविल लाइंस के विनायक सिटी स्क्वायर स्थित दस्तक-कैरियर कोचिंग एवं वर्मा एपेक्स इंस्टीट्यूट में हुई परीक्षा में पंजीकृत 4353 परीक्षार्थियों में से 90 फीसदी से अधिक उपस्थित हुए। छात्रवृत्ति परीक्षा के परिणाम की जानकारी के लिए परीक्षार्थी अमर उजाला लगातार पढ़ते रहें।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने के लिए नौवीं-दसवीं, ग्यारहवीं-बारहवीं के छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। 10 बजे से प्रस्तावित परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राएं अभिभावकों के साथ सुबह आठ बजे ही परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने लगे थे। 9.30 बजे तक परीक्षार्थियों के कक्ष में बैठ जाने के बाद और प्रवेश पत्र की जांच के बाद छात्र-छात्राओं को ओएमआर एवं प्रश्नपत्र वितरित किया गया। छात्रों को ओएमआर एवं बुकलेट पर अनुक्रमांक एवं विवरण भरने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया।
विज्ञापन


पहली पाली की परीक्षा 10 से 12 बजे के बीच जबकि दूसरी पाली की परीक्षा एक से तीन बजे के बीच हुई। प्रश्नपत्र हल करने के लिए छात्रों को 90 मिनट का समय दिया गया। प्रश्नपत्र छात्रों के स्तर का होने के कारण उन्हें सवालों का जवाब देने में परेशानी नहीं हुई। बड़ी संख्या में परीक्षार्थी तय समय से पहले प्रश्नपत्र हल कर चुके थे। ‘अमर उजाला’ की ओर से हुई छात्रवृत्ति परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली में नौवीं-दसवीं के छात्रों की परीक्षा हुई तो दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में छात्र-छात्राएं एक-दूसरे से प्रश्नों का मिलान करके नकल न करने पाएं, इसके लिए अमर उजाला की ओर से प्रश्नपत्र के अलग-अलग सेट तैयार करवाए गए थे। इस प्रश्नपत्र की खासियत थी कि इसके प्रश्न भी अलग-अलग थे। ऐसे में छात्र-छात्राओं को प्रश्नों का मिलान करके हल करना संभव नहीं था। 

‘‘अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से यूपी बोर्ड से पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति देने की यह योजना सराहनीय है। अमर उजाला समाचार पत्र की इस पहल से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट स्तर के बच्चों को मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की पढ़ाई में मदद मिलेगी। इस छात्रवृत्ति के पैसे से बच्चे महंगी किताबें खरीद सकेंगे। इस अभियान से छात्रों को आगे की पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी।’’

 डॉ. एके वर्मा, शिक्षाविद

परीक्षा के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कैरियर कोचिंग के जफर बख्त ने अमर उजाला की इस पहल को सराहनीय बताया। वहीं परीक्षा के दौरान कैरियर कोचिंग के प्रबंधक सुरेश चौहान अपनी पूरी टीम के साथ छात्रों की समस्या का निवारण करते रहे। इसके अलावा वर्मा एपेक्स इंस्टीट्यूट के सहयोगियों ने भी पूरी मदद की। छात्रों को सूची में उनका नाम खोजने में इंस्टीट्यूट के कर्मचारियों ने मदद की। वर्मा एपेक्स इंस्टीट्यूट की पूरी टीम एक-एक परीक्षार्थी एवं अभिभावक की समस्या के निवारण के साथ परीक्षा में शामिल करवाने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed