फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mercury rolled by cyclonic winds, melting increased

चक्रवाती हवाओं ने बढ़ाई गलन

Tue, 21 Jan 2020 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Mercury rolled by cyclonic winds, melting increased
Mercury rolled by cyclonic winds, melting increased - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। पहाड़ों पर बर्फबारी और चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से सोमवार को न्यूनतम पारा करीब चार डिग्री गोता लगा गया। दिन में धूप खिली पर उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर से बादलों ने छांव कर गलन बढ़ा दी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले कुछ दिन मौसमी उलटफेर की स्थिति बनी रहेगी। हवाओं की रफ्तार इसी तरह बनी रही तो रात में गलन वाली ठंड का प्रकोप बना रहेगा। मंगलवार को सुबह घना कोहरा रहेगा।
विज्ञापन

कोहरा छंटा तो धूप खिली। इससे लोगों को राहत मिली। दोपहर बाद चक्रवाती हवाओं ने जोर पकड़ लिया। 14 से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने गलन बढ़ा दी। इस बीच बादलों ने भी धमचौकड़ी मचाते हुए सूरज को ढंक लिया।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 17.6 से बढ़कर 18.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान लुढ़कने से गलन बढ़ गई। चार डिग्री तापमान गिरकर 7.1 डिग्री सेल्सियस पर आया। इस बीच आर्द्रता भी प्रभावित हुई। अधिकतम स्तर 100 और न्यूनतम स्तर 52 प्रतिशत रही आर्द्रता ने बारिश की संभावनाओं को लगभग समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक उत्तर पश्चिम हवाओं के प्रभाव से रविवार तक रातें ठंडी रहेंगी। दिन में सूरज का ताप राहत देने के पूरे आसार हैं, लेकिन बादलों की आवाजाही से धूप-छांव की स्थिति बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed