{"_id":"571a8dee4f1c1b4b048b5714","slug":"mercury-is-not-relief-and-death-from-stroke","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत नहीं दे रहा पारा, लू से एक और मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत नहीं दे रहा पारा, लू से एक और मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 23 Apr 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
तापमान बढ़ने से मुसीबत में बच्चे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी और लू कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को भी इलाहाबाद प्रदेश का सबसे गर्म जिला बना रहा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री से ऊपर बना रहा। दिन भर लू चलती रही। इसकी चपेट में आकर हंडिया के धोकरी गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई। गर्मी से परेशान लोगों की सेहत भी बिगड़ रही है। बड़ी संख्या में लोग डायरिया का शिकार होकर अस्पताल में भर्ती हैं।
बृहस्पतिवार को पारा 44 डिग्री सेल्सियस था लेकिन शुक्रवार को 0.3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 44.3 डिग्री पर पहुंच गया। दिन में भयानक लू चलती रही। लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। इसकी चपेट में आने से हंडिया के धोकरी गांव निवासी राममूर्ति यादव पुत्र स्व. ईश्वरीदीन (45) की मौत हो गई। वह रिक्शा चलाता था। लू लगने के बाद घर वाले उसे निजी अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दिन भर गर्म हवाओं के चलने से लोग बाहर निकलने से भी बचते रहे। बाहर निकलने वाले कई लोग बेहोश होकर अस्पताल पहुंच गए। इसके अलावा लोगों को डायरिया भी हो गया। चिकित्सकों के मुताबिक एसआरएन चिकित्सालय, बेली, कॉल्विन, चिल्ड्रेन सहित निजी अस्पतालों में दर्जन भर मरीज भर्ती हुए। लोगों को रात के तापमान में भी लोगों को ज्यादा राहत नहीं दी। रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। रात का तापमान शुक्रवार को बृहस्पतिवार के 26.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 1.2 डिग्री सेल्सियस गिरकर 25.2 पर आ गया। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक मौसम शनिवार को भी ऐसा ही रहेगा।