{"_id":"6a4ac1502fc02b0cd008bd05","slug":"menopause-opd-for-women-to-open-at-cantonment-hospital-allahabad-news-c-3-ald1034-921796-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: छावनी अस्पताल में महिलाओं के लिए खुलेगी मेनोपॉज ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: छावनी अस्पताल में महिलाओं के लिए खुलेगी मेनोपॉज ओपीडी
Mon, 06 Jul 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
कैंटोनमेंट बोर्ड के छावनी सामान्य अस्पताल में महिलाओं के लिए अगले हफ्ते से शहर की पहली मेनोपॉज ओपीडी की सुविधा शुरू होने वाली है। ओपीडी में महिलाओं की समस्याओं को जानने के लिए मनोचिकित्सक, स्त्री रोग विशेषज्ञ,वरिष्ठ फिजीशियन की तैनाती की जाएगी।
40 वर्ष की उम्र के बाद होने वाली मेनोपॉज से ग्रसित महिलाओं की समस्या का निदान काउंसलिंग और दवाओं के माध्यम से किया जाएगा। इसके अलावा ओपीडी में महिलाओं के साथ पति व परिजनों को भी मेनोपॉज के दौरान महिलाओं में आने वाले व्यवहार में परिवर्तन से अवगत कराया जाएगा।