फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MEMU train will run between Kanpur and Allahabad tomorrow

इलाहाबाद से कानपुर के बीच कल से चलेगी मेमू ट्रेन

Fri, 25 Mar 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 25 Mar 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद के लोगों की वर्षों पुरानी मुराद आखिरकार अब पूरी हो ही गई। इलाहाबाद से कानपुर के लिए बुधवार 23 मार्च से मेमू ट्रेन की शुरूआत होने जा रही है। इसका संचालन इलाहाबाद-फर्रखाबाद पैसेंजर के स्थान पर होगा। हालांकि मेमू ट्रेन कानपुर से फर्रुखाबाद के लिए नहीं चलेगी। ऐसे में इलाहाबाद से फर्रुखाबाद जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। बुधवार को इलाहाबाद जंक्शन पर इस ट्रेन को फूलपुर के सांसद केशव प्रसाद मौर्य हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 
विज्ञापन


इलाहाबाद से कानपुर के लिए मेमू ट्रेन चलाने की मांग यात्री लंबे समय से कर रहे हैं। रैक न मिल पाने की वजह से इसका संचालन संभव नहीं हो पा रहा था। यात्रियों की यह मांग रेलवे ने अब पूरी कर दी है। गाजियाबाद से शनिवार को मेमू की रैक कानपुर आ गया था। कानपुर से यह रैक सोमवार को इलाहाबाद के लिए रवाना कर दिया गया। इलाहाबाद से मेमू संख्या 64591 सुबह 6.30 बजे चलेगी। जो पांच घंटे में सुबह 11.30 बजे कानपुर पहुंच जाएगी। उद्घाटन के पहले दिन मेमू ट्रेन बुधवार को सुबह दस बजे रवाना की जाएगी। 
विज्ञापन

हर कोच में बाथरूम की सुविधा

रेलवे अफसरों के मुताबिक मेमू में कुल 12 कोच होंगे। इनमें दो महिला कोच भी शामिल हैं। प्रत्येक कोच में 102 लोगों केबैठने (सीट) की व्यवस्था होगी। जबकि सामान्य ट्रेनों में 90 यात्रियों के बैठने की ही व्यवस्था रहती है। मेमू ट्रेन के प्रत्येक कोच में यात्रियों की सुविधा के लिए बाथरूम की व्यवस्था की गई है। अमूमन मेमू ट्रेन के कोच में बाथरूम की व्यवस्था नहीं होती।  इससे चलती ट्रेन में यात्रियों को बाथरूम के लिए दिक्कत होती थी। एनसीआर के पीआरओ मंजर कर्रार के मुताबिक मेमू का संचालन हर रोज होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed