फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   memorial moments of Amar Singh with bollywood actors in Allahabad

अमिताभ तथा कई अन्य कलाकारों संग मंच साझा कर चुके हैं अमर

Sun, 02 Aug 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
memorial moments of Amar Singh with bollywood actors in Allahabad
झूंसी के खबर से जुड़ी फोटो - फोटो : JHUSI
केपी मैदान में आयोजित रैली में उमड़ी थी भीड़, मालगाड़ी की चपेट में आकर तीन लोगों की हो गई थी मौत
विज्ञापन

प्रयागराज। एक समय सपा के संकटमोचक रहे अमर सिंह का प्रयागराज से गहरा नाता रहा। उनका यहां लगातार आना जाना बना रहा। कई ऐतिहासिक रैलियों के वह ध्रुवी रहे तो अन्य कारणों से भी उनका यहां अनेकों बार आना हुआ।
प्रयागराज में उनके सियासी सफर की शुरुआत 1997 में क्षत्रिय सम्मेलन से हुई। इसके बाद 2002 में केपी मैदान में हुई रैली कई कारणों से आगे भी लंबे समय तक याद की जाती रहेगी। अमर सिंह के प्रयास से केपी कालेज की रैली में अमिताभ बच्चन भी शामिल हुए। उन दिनों नगर निगम कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष रहे केके श्रीवास्तव के अनुसार अमिताभ बच्चन को देखने और सुनने के लिए हुजुम उमड़ा। लोग रेलवे ट्रैक पर भी खड़े थे। केके श्रीवास्तव ने बताया कि उसी दौरान मालगाड़ी के गुजरने से तीन लोगों की मौत भी हो गई थी। अमर सिंह के प्रयास से हुई उस रैली का लाभ सपा को 2004 के लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिला और यहां की दोनों सीट पर पार्टी उम्मीदवार विजयी हुए।
विज्ञापन

अमर सिंह हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन की अस्थियों के विसर्जन के लिए भी अमिताभ बच्चन के साथ यहां आए थे। वरिष्ठ कर्मचारी नेता कृपाशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि शहर उत्तरी से सपा उम्मीदवार केपी श्रीवास्तव के समर्थन में प्रचार के लिए भी वह आए थे और आजम खां के साथ मंच साझा किए थे। 2009 के लोकसभा चुनाव में 17 फरवरी को सहसों चौराहा पर उन्होंने अखिलेश यादव के साथ सभा को संबोधित किया था। सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के अनुसार उस चुनाव में 16 अप्रैल को उन्होंने फिर दो अलग-अलग सभाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed