फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Memorandum submitted in absence of officers, assurance not received

अधिकारियों की अनुपस्थिति में सौंपा ज्ञापन, नहीं मिला आश्वासन

Wed, 30 Dec 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted in absence of officers, assurance not received
Memorandum submitted in absence of officers, assurance not received - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते प्रतियोगी छात्र धरना प्रदर्शन करने चयन बोर्ड तक नहीं पहुंच सके। चयन बोर्ड में ठप पड़े साक्षात्कार को शुरू करने और टीजीटी-प्रवक्ता का संशोधित विज्ञापन जारी करने एवं टीजीटी जीव विज्ञान 2016 की परीक्षा कराने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने मंगलवार को चयन बोर्ड पर धरना एवं अध्यक्ष के आवास का घेराव करने की घोषणा की थी। छात्रों की घोषणा को देखते हुए चयन बोर्ड पर बड़ी संख्या में पुलिस एवं पीएसी लगा दी गई।
विज्ञापन

चयन बोर्ड पर बड़ी संख्या में पुलिस देखकर प्रतियोगी छात्र चयन बोर्ड नहीं पहुंचे। आंदोलन की अगुवाई कर रहे युवा मंच के अनिल सिंह का दावा है कि उन्होंने अधिकारियों की अनुपस्थिति में ज्ञापन सौंपा परंतु उन्हें कोई आश्वासन नहीं मिला। युवा मंच का कहना है कि चयन बोर्ड पर प्रदर्शन के दौरान पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में बदले जाने से प्रतियोगी छात्रों में आक्रोश है। प्रतियोगी छात्रों ने 31 दिसंबर को तीन बजे एनीबेसेंट स्कूल छोटा बघाड़ा में एक बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

इसमें यह तय किया जाएगा कि चयन बोर्ड और शासन प्रशासन छात्रों को गुमराह करना बंद करे। प्रदर्शन में चयन बोर्ड पर भारी पुलिस को देखते हुए गिनती के प्रतियोगी छात्र ही पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed