फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mehtab Eleven reached the semi-finals of Ravan Cup Cricket

Prayagraj News: रावां कप क्रिकेट के सेमीफाइनल में पहुंचा महताब इलेवन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Mehtab Eleven reached the semi-finals of Ravan Cup Cricket
कस्बा स्थित रावां कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज रविवार को हुआ। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष के पति मुख्तार अहमद रहे। दो मैच जीतकर महताब इलेवन खानजहानपुर ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। टीम ने इमामगंज और होलागढ़ को मात दी।
विज्ञापन

पहला मैच साकिब इलेवन इमामगंज व महताब इलेवन खानजहानपुर के बीच खेला गया। महताब इलेवन खानजहानपुर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित सात ओवर में छह विकेट खोकर 71 रन बनाए। हसन मिर्जा ने नाबाद 38 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इमामगंज की टीम 67 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला निंदूरा और होलागढ़ की टीम के बीच हुआ। होलागढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात ओवर में पांच विकेट खोकर 88 रन बनाए। जवाब में निंदूरा की टीम 55 रन पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

होलागढ़ का अगला मैच खानजहानपुर के बीच हुआ। होलागढ़ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए सात ओवर में 58 रन बनाए। जवाब में खानजहानपुर ने मात्र चार ओवर में चार विकेट खोकर जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
मैच में स्कोरिंग नुरैन इदरीसी ने की। कमेंट्री अखिलेश मिश्रा व खलील ने की। अंपायर की भूमिका जाकिर हुसैन व अंसार अहमद ने निभाई। आयोजक दानिश नेहाल, मुमताज अहमद पिंटू एवं चमन आलम ने आभार जताया।

मुख्तार अहमद ने कहा कि प्रतियोगिताएं युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करती हैं। इस दौरान सपा नेता अदील हमजा, अरशद, सभासद नफीस, फहीम उद्दीन, अमर बहादुर, अमरेश, संजर इकबाल, आशु अंसारी, साजिद नेहाल, जमील अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed