फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Megha, who conquered Everest gave the mantra to move forward

ट्रिपलआईटी : एवरेस्ट फतह करने वाली मेघा ने दिया आगे बढ़ने का मंत्र, अपने संघर्षों और अनुभवों को किया साझा

Sat, 12 Nov 2022 08:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Nov 2022 08:51 PM IST
सार

पहले दुनिया की सबसे ऊंची चोटी फतह करने वाली और फिर समंदर की गहराइयों में जाकर भारत का परचम लहराने वाली मेघा परमार ने अपने संघर्षों और अनुभवों को साझा करते हुए छात्रों को कोई ऐसा कार्य के लिए स्वयं को संकल्पित करने का आह्वान किया, जिससे देश का नाम संपूर्ण विश्व में रोशन हो।

विज्ञापन
Megha, who conquered Everest gave the mantra to move forward
Prayagraj News : मेघा परमार। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव से निकलकर विश्व फलक पर छा जाने वालीं मेघा परमार शनिवार को ट्रिपलआईटी के छात्र-छात्राओं के बीच थीं। उन्होंने भावी टेक्नोक्रेटस को प्रेरित करते हुए कहा कि मिशन बनाकर देश को आगे बढ़ाएं और कीर्तिमान स्थापित करें। उन्होंने अपने व्याख्यान से छात्र-छात्राओं का मन जीत लिया।

विज्ञापन



पहले दुनिया की सबसे ऊंची चोटी फतह करने वाली और फिर समंदर की गहराइयों में जाकर भारत का परचम लहराने वाली मेघा परमार ने अपने संघर्षों और अनुभवों को साझा करते हुए छात्रों को कोई ऐसा कार्य के लिए स्वयं को संकल्पित करने का आह्वान किया, जिससे देश का नाम संपूर्ण विश्व में रोशन हो।

विज्ञापन

मेघा परमार ने 22 मई 2019 में जब माउंट एवरेस्ट फतह किया, तब वह ऐसा करने वाली मध्य प्रदेश की पहली महिला बनीं थीं। हालांकि, मन में कसक थी कि उनके नाम के साथ देश का नाम कैसे जुड़े। इसी कसक के साथ माउंट एवरेस्ट फतेह करने वाली मेघा निकल पड़ीं समंदर में गोते लगाने। समंदर में 147 फीट की टेक्निकल स्कूबा डाइविंग करने के साथ वह दुनिया में ऐसा करने वाली पहली महिला बन गईं।


मध्य प्रदेश में सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर मेघा बताती हैं कि ज्यादातर लड़कियों की तरह उनके भी सपने बहुत बड़े नहीं थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रिपलआईटी के डीन एकेडमिक प्रो. नीतेश पुरोहित एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. त्रिलोकी पंत ने किया। प्रो. रंजित  सिंह ने ओरिएंटेशन कैंप के प्रारूप एवं उद्देश्यों पर चर्चा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed