फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Medical camp will be organized on special train of seven coaches

सात कोच की स्पेशल ट्रेन में लगेगा मेडिकल कैंप

Tue, 10 Dec 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Medical camp will be organized on special train of seven coaches
प्रयागराज। सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर सात कोच की स्पेशल ट्रेन में मेडिकल शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मेडिकल सुविधाओं से लैस यह ट्रेन 18 दिसंबर से 08 जनवरी 2020 तक सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर रहेगी। खास बात यह कि इस ट्रेन में विशेषज्ञ चिकित्सक तो प्रतिदिन ओपीडी में रहेंगे ही, साथ ही आवश्यकता पड़ने पर ट्रेन में मौजूद ओटी में ऑपरेशन की भी सुविधा रहेगी।
विज्ञापन

लाइफलाइन एक्सप्रेस नाम की यह ट्रेन सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की पहल पर सूबेदारगंज स्टेशन आ रही है। पिछले दिनों ही उन्होेंने रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिलकर प्रयागराज में आम जनता के लिए इस ट्रेन को प्रयागराज लाने का आग्रह किया था। अब यह ट्रेन 18 दिसंबर को यहां पहुंच रही है। सिद्धार्थ नाथ के मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि ट्रेन में पहले मरीजों का रजिस्ट्रेशन होगा। फिर ओपीडी के लिए मरीज चिकित्सकों के पास भेजे जाएंगे। डा. पारितोष और डा. पलक की देखरेख में 22 दिन यह ट्रेन सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed