{"_id":"60b280cebb21463d35508c2e","slug":"mca-student-turns-out-to-be-gangster-smuggler-gang-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीए की छात्रा निकली गांजा तस्कर गिरोह की सरगना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसीए की छात्रा निकली गांजा तस्कर गिरोह की सरगना
Sat, 29 May 2021 11:28 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 29 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Crime
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजा पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में एमसीए की छात्रा को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि उसके कब्जे से 22.5 किलो गांजा बरामद हुआ है जिसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये है। मेजा इंस्पेक्टर अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि हाल ही में जेल भेजे गए शराब माफिया जज्जे शुक्ला के साथी कोमल केशरी की तलाश में शनिवार को उसके घर पर दबिश दी गई।
इस दौरान कोमल व उसकी मां नीलम फरार हो गई जबकि नीलम की बेटी ज्योति आठ किलो गांजा के साथ पकड़ी गई। पूछताछ में उसने बताया कि वह और उसका परिवार गांजे की खेप रामनगर निवासी संध्या सिंह से लेते थे। इस दौरान भनक लगने के कारण संध्या अपने बेटे समेत फरार हो गई। जबकि उसकी बेटी पूजा सिंह बोरे में गांजा भरकर भागने की कोशिश करती पकड़ी गई। पूछताछ में पता चला कि वह गांजा नोएडा से लाती थी और वहीं के एक कॉलेज से एमसीए भी कर रही है। इंस्पेक्टर का दावा है कि पकड़े जाने पर उसने उसे वर्दी उतरवाने की धमकी भी दी।