{"_id":"59efa3124f1c1b69678b7278","slug":"mayor-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"51 को मेयर पद की चाह नाम तय करेंगे शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
51 को मेयर पद की चाह नाम तय करेंगे शाह
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 25 Oct 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी में निकाय चुनाव के लिए आवेदन देने वालों की भीड़ मंगलवार को दोगुनी से अधिक हो गई। सर्किट हाउस में महापौर पद के लिए दूसरे दिन चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह व कई वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों समेत 51 लोगों ने आवेदन किया। वहीं शाम चार बजे तक पार्षद पद के लिए कुल 1425 लोगों ने आवेदन दिए। इनमें शहर पश्चिमी से 350, उत्तरी से 575 और दक्षिणी से 500 लोगों ने दावेदारी की है। माना जा रहा है चयन समितियां कुछ दावेदारों की संस्तुति जरूर करेंगी लेकिन महापौर पद के उम्मीदवार का नाम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ही तय करेंगे।
सर्किट हाउस में कमरा नंबर छह मंगलवार को भी नेताओं का केंद्र बिंदु बना रहा। इसके गलियारे में ठसाठस भीड़ पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह की गवाह बनी। सर्किट हाउस परिसर छोटी-बड़ी गाड़ियों से भरा रहा। भाजपा ने सोमवार को निकाय चुनाव के लिए महापौर और पार्षद प्रत्याशियों से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू की थी, जो मंगलवार को शाम चार बजे तक चली। सर्किट हाउस में दावेदारी जताने वालों की दिन भर भीड़ जुटी रही।
लखनऊ से आए भाजपा के नगर निकाय चुनाव प्रभारी अशोक धवन एवं सह प्रभारी शिक्षक विधायक अरुण पाठक ने स्थानीय निकाय चुनाव प्रभारी नवरत्न कात्याल की मौजूदगी में शाम 4 बजे तक आवेदन लिए। महापौर पद के लिए पार्टी नेताओं के बीच चर्चा में रहे चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह ने भी अपना आवेदन दिया। उनके बाद पूर्व महानगर अध्यक्ष व प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य राजेंद्र मिश्रा, पूर्व उप महापौर मुरारी लाल अग्रवाल, युवा मोर्चा के मनु सिंह, मृत्युंजय तिवारी, राकेश शुक्ला, निवर्तमान पार्षद पुष्पा कुशवाहा, गणेश केसरवानी, केसर सिंह पटेल आदि शामिल हैं। अब महापौर पद के दावेदारों की संख्या 51 पहुंच गई है।
विज्ञापन
भाजपा में पार्षद पद के लिए भी आवेदन करने वालों की होड़ मची है। लगभग सभी वर्गों के कार्यकर्ताओं ने अपनी उपलब्धियों के साथ आवेदन किया है। शहर पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिणी विधानसभा क्षेत्रों के दस मंडलों से अंतिम गणना तक कुल 1425 आवेदन पार्षद पद के लिए प्रेक्षकों को मिले हैं। दावेदारों को चयन समिति के सदस्यों की पूछताछ ने परेशान किया। पार्टी की स्थापना, पार्टी को दिया गया समय, कब ली सदस्यता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी कितने वर्ष प्रधानमंत्री रहे, के बारे में किए गए सवालों में आवेदक उलझ गए।
चयन समिति के सदस्यों भाजपा पदाधिकारियों से इन आवेदनों को विधानसभावार रखवाया। वहीं महापौर के लिए मिले आवेदन समिति सदस्यों ने खुद संभाला और बंडल बनाकर रखा। पार्टी अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के मुताबिक त्रिस्तरीय परीक्षण के बाद उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें पार्षदी के प्रत्याशियों के चयन में काशी प्रांत की संस्तुति महत्वपूर्ण होगी लेकिन महापौर के लिए उम्मीदवार को चयन कमेटियों और संघ पदाधिकारियों की संस्तुति के बाद हाई कमान ही तय करेगा।