फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mayor abandons car on PM Modi's appeal, cycles to municipal corporation office with councillors

Prayagraj : पीएम मोदी की अपील पर महापौर ने छोड़ी कार, पार्षदों संग साइकिल से पहुंचे नगर निगम दफ्तर

Fri, 15 May 2026 06:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 May 2026 06:30 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर अमल करते हुए महापौर उमेशचंद्र गणेश केसरवानी ने अनोखी पहल शुरू की है। शुक्रवार को वह सरकारी वाहन से नहीं साइकिल चलाकर अपने निवास कीडगंज से सिविल लाइंस स्थित नगर निगम के दफ्तर पहुंचे।

विज्ञापन
Mayor abandons car on PM Modi's appeal, cycles to municipal corporation office with councillors
महापौर गणेश केसरवानी साइकिल से पहुंचे नगर निगम दफ्तर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर अमल करते हुए महापौर उमेशचंद्र गणेश केसरवानी ने अनोखी पहल शुरू की है। शुक्रवार को वह सरकारी वाहन से नहीं साइकिल चलाकर अपने निवास कीडगंज से सिविल लाइंस स्थित नगर निगम के दफ्तर पहुंचे। उनके पीछे उनके कुछ पार्षद और सुरक्षाकर्मी  भी साइकिल चलाते हुए साथ चल रहे थे। महापौर ने जनता से भी स्वदेशी अपनाने की अपील की है, ताकि देश आगे बढ़े।

विज्ञापन


गणेश केसरवानी ने कहा कि पीएम मोदी के आह्वान का मुख्य मकसद जनता को पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक बचत के प्रति जागरूक करना है। मेयर केसरवानी ने जनता से अपील की कि डीजल-पेट्रोल का कम से कम उपयोग करें। उन्होंने कहा कि इससे विदेशी मुद्रा डॉलर की बचत होगी और भारतीय रुपया मजबूत बनेगा। साथ ही देश की आर्थिक समृद्धि के लिए स्वदेशी उत्पादों के उपयोग पर जोर दिया। 
विज्ञापन


कहा कि साइकिल चलाना न केवल पर्यावरण के लिए बल्कि सेहत के लिए भी लाभकारी है। इससे प्रदूषण कम होगा और लोग फिट रहेंगे। उन्होंने प्रयागराज की जनता से इस मुहिम में जुड़कर देश के विकास में योगदान देने का आग्रह किया। इस पहल को शहर में स्वच्छता और ऊर्जा संरक्षण का संदेश प्रसारित करने की दिशा में सकारात्मक कदम माना जा रहा है। नगर निगम परिसर में मेयर ने पार्षदों के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर आकाश सोनकर, बबलू रघुवंशी, रुद्र सेन जायसवाल, रितेश मिश्रा, मुकेश लारा, प्रमोद जायसवाल, साहिल अरोड़ा, सुनीता चोपड़ा, आशीष द्विवेदी, राजेश केसरवानी, संस्कार सिंह, आदर्श सिन्हा, अमर सिंह, सुभाष वैश्य, बब्बन प्रजापति, विवेक मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed