माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर करोड़ों श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। सुबह पुण्यकाल शुरू होते ही स्नान और दान का सिलिसला शुरू हो गया जो शाम तक चलता रहा। मेले में स्नान के में भारी भीड़ उमड़ी। इसके चलते पूरा मेला क्षेत्र श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। पांचों पांटून पुलों पर भारी भीड़ रही।
हर शिविर में भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी ने आदित्यनाथ ट्वीट कर मौनी अमावस्या की बधाई दी और इसका फोटो भी ट्विटर पर शेयर किया. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मौनी अमावस्या पर हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई।
इस पुनीत अवसर पर पूज्य संतों, श्रद्धालुओं और कल्पवासियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन हुआ। pic.twitter.com/RjN5HJPhA8
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 21, 2023
'तीर्थराज' प्रयागराज में मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर पवित्र संगम में पुण्य स्नान की आप सभी को हार्दिक बधाई! pic.twitter.com/eWtRhLJadW
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 21, 2023