फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mauni Amavasya: Mass of devotees gathered at the confluence

Mauni Amavasya 2020: संगम पर मौन डुबकी के लिए उमड़ा जनसैलाब 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान

Fri, 24 Jan 2020 11:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 24 Jan 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
Mauni Amavasya: Mass of devotees gathered at the confluence
Mauni Amavasya - फोटो : PTI
मौनी अमावस्या पर शुक्रवार को संगम पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की आस्था, भक्ति और विश्वास की त्रिवेणी में भक्ति का सागर उमड़ पड़ा। चाहे स्नान घाट हों या संगम के रास्ते। हर तरफ जन ज्वार हिलोरें मारता रहा। 
विज्ञापन


मेला प्रशासन ने सुबह आठ बजे तक 40 लाख श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का दावा किया है। मौन डुबकी लगाने संगम पर श्रद्धालुओं का तांता संगम जाने वाले हर मार्ग पर लगा है। 
विज्ञापन


मौनी अमावस्या पर संगम में स्नान आधी रात दो बजे से ही शुरू हो गया है। पुण्य की डुबकी लगाने के लिए लाखों श्रद्धालुओं से स्नान घाट पैक हो गए हैं।

मौनी अमावस्या पर अक्षयवट-सरस्वती कूप में दर्शन स्थगित
मौनी अमावस्या स्नान पर्व को देखते हुए गुरुवार की शाम मूल अक्षयवट और सरस्वती कूप में श्रद्धालुओं का प्रवेश स्थगित कर दिया गया। भीड़ को देखते हुए आज इन दोनों तीर्थों में भक्त प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम क्षेत्र में नाव संचालन की अनुमति न मिलने से नाविक निराश है। नाराज नाविकों का एक दल इस संबंध में भाजपा के वरिष्ठ नेता पीयूष रंजन निषाद से मिला। मुलाकात के दौरान नाविकों ने कहा कि पिछले वर्ष कुंभ के दौरान जब नाव संचालन के दौरान कोई दुर्घटना नहीं हुई तो इस वर्ष पाबंदी क्यों लगाई गई।

नाविकों से हुई मुलाकात के बाद पीयूष रंजन ने कहा कि माघ मेले के दौरान ही नाविकों को कमाई होती है। ऐसे में इस दौरान नावों का संचालन रोकने का कोई औचित्य नहीं। उन्होंने जिला  प्रशासन से कहा कि अमावस्या के अवसर पर भी नाव संचालन की अनुमति नाविकों को दी जाए।

इससे श्रद्धालुओं को भी राहत मिलेगी। उन्हें कई किलोमीटर पैदल चलने से निजात मिलेगी। मेला प्रशासन द्वारा नाव संचालन रोक दिए जाने से सरकार की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

माघ मेला में स्वास्थ्य विभाग ने  लगाए 300 अतिरिक्त कर्मचारी
माघ मेला के मौनी अमावस्या पर्व पर स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों समेत 300 अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए हैं। सभी एसीएमओ के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात डॉक्टरों को भी मेला ड्यूटी में लगाया गया है। व्यवस्था ऐसी की गई है कि ड्यूटी रोस्टर के अतिरिक्त डॉक्टरों की उपलब्धता रहे।

सीएमओ आफिस में तैनात लिपिकों समेत अन्य स्टाफ को बुधवार से शुक्रवार तक मेला में ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया है। 20-20 बिस्तरों वाले दो बड़े अस्पतालों के साथ सेक्टरों में स्थापित एक-एक बिस्तर वाले मेला अस्पतालों में डॉक्टर, स्टाफ और दवाओं की उपलब्धता रहेगी।

सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी ने मेला के इस मुख्य स्नान पर्व के लिए 80 एंबुलेंस को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया है। मेला क्षेत्र में सभी एसीएमओ को पर्यवेक्षण के लिए लगाया गया है। शुक्रवार को मेला क्षेत्र के केंद्रीय अस्पतालों में विशेषज्ञों की टीम भी मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed