{"_id":"697a78bb8b316fd59701d9c0","slug":"mauaima-railway-gate-closed-for-the-whole-day-causing-problems-for-commuters-naini-news-c-417-1-nan1012-2985-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मऊआइमा रेलवे फाटक दिनभर बंद, राहगीरों को हुई दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मऊआइमा रेलवे फाटक दिनभर बंद, राहगीरों को हुई दिक्कतें
Thu, 29 Jan 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
मऊआइमा रेलवे क्रॉसिंग पर मरमति के कारण बुधवार को दिन भर जाम लगा रहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरम्मतीकरण कार्य के चलते बुधवार को कस्बे का रेलवे फाटक दिनभर बंद रहा। इससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। ऐसे में लोगों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए अतिरिक्त सफर करना पड़ा।
बता दें कि रेलवे विभाग ने बुधवार को एक दिन के लिए सुबह 10 से शाम सात बजे तक फाटक संख्या 61बी बंद रखने का निर्णय लिया था। इस दौरान रेलवे ट्रैक पर मरम्मतीकरण का कार्य चलता रहा और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात रही। इस कारण कई यात्री पैदल रेलवे लाइन पार कर दूसरी ओर जाकर सवारी पकड़ते नजर आए।
वहीं बाइक, चार पहिया वाहन और स्कूल बसों को मजबूरी में कताई मिल के पीछे की सिंगल रोड अथवा लोकापुर और पिलखुआं मार्ग से कई किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ा। वैकल्पिक मार्ग संकरे होने के कारण कई बार जाम की स्थिति भी बनी रही। देर शाम रेलवे ट्रैक का काम खत्म होने से लोगों ने राहत की सांस ली।