फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mauaima Murder Case Three brothers refused to shoulder Ram Singh bier, saying they had usurped ancestral

Mauaima Murder Case : राम सिंह की अर्थी को तीनों भाइयों ने नहीं दिया कंधा, कहा- पैतृक संपत्ति हड़प लिया

Thu, 08 Jan 2026 06:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Jan 2026 06:56 AM IST
सार

जमीन के विवाद में आरोपी मुकेश ने पिता राम सिंह (55), बहन साधना (24) और नातिन आस्था (14) की हत्या कर दी थी। मंगलवार देर रात हुए राम सिंह के अंतिम संस्कार में उसके सगे भाई भी शामिल होने नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
Mauaima Murder Case Three brothers refused to shoulder Ram Singh bier, saying they had usurped ancestral
राम सिंह पटेल, आस्था और साधना देवी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जमीन के विवाद में आरोपी मुकेश ने पिता राम सिंह (55), बहन साधना (24) और नातिन आस्था (14) की हत्या कर दी थी। मंगलवार देर रात हुए राम सिंह के अंतिम संस्कार में उसके सगे भाई भी शामिल होने नहीं पहुंचे। उनका आरोप है कि राम सिंह ने नाना और पैतृक जमीन हड़प ली थी। उन्हें हिस्सा नहीं दिया गया।

विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम गमरहटा (मौहरिया) निवासी स्व. मेहीलाल के चार पुत्रों में विजय शंकर सबसे बड़े, उससे छोटे त्रिभवन हैं। उसके बाद राम सिंह का नंबर था। सबसे छोटा उमेश कुमार हैं और चार बहनें हैं। इसमें स्व. राम कली, अनारकली, फूल कली और सुमन हैं। लेकिन, सारे बहन-भाई राम के अंतिम संस्कार नहीं पहुंचे।

विज्ञापन


विजय शंकर पटेल का कहना था कि राम सिंह ने संपत्ति में से दो बीघा जमीन लेकर कहा था कि नाना दरगाही पटेल के नाम लोकापुर विशानी में पांच बीघा जमीन में हिस्सा सभी भाइयों को देगा लेकिन बाद में उसने नाना की जमीन अपने बेटे मुकुंद लाल के करवा दी। विजय शंकर ने कहा हम लोगों ने राम सिंह से रिश्ता बहुत पहले ही खत्म कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अखबार से मिली राम सिंह की मौत की सूचना

बड़े भाई विजय शंकर पटेल ने बताया कि भाई राम सिंह की हत्या की खबर हम सभी भाइयों को मंगलवार को अखबार से मिली थी। विजय शंकर ने कहा कि जब राम सिंह की पत्नी शिवकुमारी की मौत हुई तो राम सिंह ने सूचना नहीं दी। फिर बेटे मुकेश, बेटी पुष्पा देवी की शादी में भी उसने नहीं बुलाया था। संवाद

वृद्ध मां ने कहा उसका चेहरा नहीं देखना चाहती

मां धनपत्ती देवी (90) ने कहा कि वह बेटे राम सिंह का चेहरा तक नहीं देखना चाहती। वह जब यहां से गया तब से हमने उसे नहीं देखा। न ही वह गमरहटा (मौहरिया) गांव आया। उन्होंने कहा कि राम सिंह अपने भाइयों का हिस्सा हड़प गया।

दुधमुंही बच्ची के साथ गायब प्रमिला का नहीं लगा कोई सुराग

तिहरे हत्याकांड के बाद से आरोपी मुकेश कुमार की पत्नी प्रमिला दुधमुंही बच्ची के साथ गायब है। बुधवार को मुकेश को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। लेकिन, उसकी पत्नी का सुराग नहीं लग सका।

जबकि हत्या के 15 दिन पूर्व मुकेश ने अपने दो बच्चों अनन्या व आर्यन को साढ़ू के घर भदरी में छोड़ दिया था। उसके बाद पत्नी प्रमिला और दुधमुंही बच्ची के साथ लोकापुर विशानी में आ गया था। जहां दो जनवरी की रात में मुकेश ने पिता, बहन और भांजी की हत्या की थी।

मृतक राम सिंह के छोटे पुत्र मुकुंद लाल का आरोप है कि उसकी भाभी प्रमिला भी तिहरे हत्याकांड में शामिल है। मृतका आस्था की मां किरन देवी ने मुकेश को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की। इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी का कहना है कि प्रमिला देवी की तलाश जारी है। हत्या में उसकी क्या भूमिका है, मिलने के बाद ही पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed