फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mauaima Chairman's only son dies after falling from the roof; accident occurred in Bhiwandi, Maharashtra.

Prayagraj : मऊआइमा चेयरमैन के इकलौते पुत्र की छत से गिरकर मौत, महाराष्ट्र के भिवंडी में हुआ हादसा

Sat, 29 Nov 2025 06:51 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मऊआइमा ( प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, मऊआइमा ( प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Nov 2025 06:51 PM IST
सार

नगर पंचायत मऊआइमा के चेयरमैन शोएब अंसारी के पुत्र अजफर अंसारी (30) की महाराष्ट्र के भिवंड़ी में छत से गिरने से मौत हो गई। वह अपने रिश्तेदार के घर गए थे। वहीं हादसा हो गया।

विज्ञापन
Mauaima Chairman's only son dies after falling from the roof; accident occurred in Bhiwandi, Maharashtra.
अजफर अंसारी। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

नगर पंचायत मऊआइमा के चेयरमैन शोएब अंसारी के पुत्र अजफर अंसारी (30) की महाराष्ट्र के भिवंड़ी में छत से गिरने से मौत हो गई। वह अपने रिश्तेदार के घर गए थे। वहीं हादसा हो गया। पार्थिव शरीर शनिवार को मऊआइमा पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग सांत्वना देने के लिए पहुंच गए। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने वीडियो कालिंग करके शोएब अंसारी को ढांढस बंधाया। रविवार को सुबह दस बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन

मऊआइमा नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद शोएब अंसारी के पुत्र अजफर अंसारी (30) हाजी अब्दुल कय्यूम डिग्री कॉलेज के प्रबंधक भी थे। अजफर जरूरी काम से महाराष्ट्र के भिवंडी गए थे। वहीं अपने रिश्तेदार के यहां रुके थे। शुक्रवार को देर शाम रिश्तेदार के घर की छत से अचानक नीचे गिर पडे़। इससे उसकी मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया और कस्बा में शोक की लहर दौड़ गई है। हजारों लोगों का उनके आवास पर पहुंच गए।

विज्ञापन


मृतक का शव शनिवार देर रात में कस्बा मऊआइमा के मोहल्ला स्थित आवास पर पहुंचा तो परिजनों बेसुध हो गए। मृतक दो बहनों में बडी बहन से छोटा था। मां पूर्व चेयरमैन फात्मा अंजुम, बहनों और पिता शोएब अंसारी का रो-रो कर बुरा हाल है। रविवार को दस बजे दिन में आजमपुर ईदगाह के कब्रिस्तान में मृतक को मिट्टी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजफर उनके निधन पर भाजपा एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, विधायक गीता शास्त्री, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर मौर्या, महाराष्ट्र के सपा प्रभारी उमैर जलाल, प्रदेश सपा सचिव मेराज आरिफ, जिला सचिव नूर उद्दीन सैफी, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, अमरनाथ मौर्या, शौकत अली, मंजूर अंसारी, जावेद तथा सभासद कौशर गयास, रवि साहू, प्रदीप केसरवानी, शकील,नसीम अहमद, नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक हीरालाल, आशीष कपूर, जमील अहमद आदि लोग घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी है।

 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पूर्व मुख्यमंत्री ने दी सांत्वना

सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चेयरमैन शोएब अंसारी से वीडीओ कान्फ्रेंसिंग के जरिए बात कर सांत्वना दी और उन्होंने कहा कि इस दुःख की घडी में हम आपके साथ हैं। अखिलेश यादव ने चेयरमैन को धांधस बंधाते हुए धैर्य से काम लेने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed