{"_id":"69d417c403a77d1d8d072955","slug":"mauaima-businessman-dies-in-pratapgarh-accident-companion-injured-allahabad-news-c-417-1-nan1012-5070-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मऊआइमा के कारोबारी की प्रतापगढ़ में हादसे में मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मऊआइमा के कारोबारी की प्रतापगढ़ में हादसे में मौत, साथी घायल
Tue, 07 Apr 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
मऊआइमा के मृतक मुअज्जम की फाइल फोटो
बाइक से प्रतापगढ़ के कुंडा जाते समय रविवार को देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से मुर्गा कारोबारी की मौके पर मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। घायल को मऊआइमा में भर्ती कराया गया है।
मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम किरांव निवासी मुअज्जम अली उर्फ शेबू (28) पुत्र ननकू मुर्गा कारोबारी था। वह अपने मित्र ग्राम पूरे मती निवासी शेबू उर्फ मोहम्मद शमीम (25) पुत्र मोहम्मद इस्लाम के साथ बाइक से रविवार देर शाम प्रतापगढ़ के कुंडा जा रहा था। जैसे ही दोनों लखनऊ प्रयागराज हाईवे के ग्राम मझिलगांव के निकट पहुंचे कि अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में मुअज्जम की मौके पर मौत हो गई। जबकि साथी शेबू घायल हो गया। सूचना पर पहुंची कुंडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि शेबू को मऊआइमा के ग्राम बागी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सोमवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीखपुकार मच गई।