{"_id":"6339e1dc3d3e964f4823cd8c","slug":"maryam-khan-worshiped-unmarried-girls-in-durga-pandal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौमी एकता : मरियम खान ने दुर्गा पंडाल में कुंवारी कन्याओं का किया पूजन, पांव पखारकर उतारी आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौमी एकता : मरियम खान ने दुर्गा पंडाल में कुंवारी कन्याओं का किया पूजन, पांव पखारकर उतारी आरती
Mon, 03 Oct 2022 12:39 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:39 AM IST
सार
गाड़ीवान टोला में शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर कन्या पूजन मुस्लिम राष्ट्र मंच की ओर से किया गया। मरियम इस मंच की प्रयागराज क्षेत्र की प्रचारक हैं। गाड़ीवान टोले के पार्क में स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में उन्होंने रविवार को 40 कन्याओं के पांव पखारे।
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2022 : दुर्गा पूजा पंडाल में कन्या पूजन करतीं मरियम खान।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मरियम खान ने रविवार को गाड़ीवान टोला में सजे दुर्गा पूजा पंडाल में महासप्तमी पर कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे। कन्या पूजन के बाद आरती उतारकर उन्हें उपहारों संग विदा किया। मजहबी कट्टरता के बीच समुदायों में बढ़ती खाई के बीच मरियम ने अपने इस कदम से कौमी एकता की मिसाल पेश की है।
विज्ञापन
गाड़ीवान टोला में शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर कन्या पूजन मुस्लिम राष्ट्र मंच की ओर से किया गया। मरियम इस मंच की प्रयागराज क्षेत्र की प्रचारक हैं। गाड़ीवान टोले के पार्क में स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में उन्होंने रविवार को 40 कन्याओं के पांव पखारे। उनकी मंत्रोच्चार के साथ पूजा की। इसके बाद कन्याओं की आरती उतार कर उन्हें उपहार दिए। दुर्गा पूजा कमेटी गाड़ीवान टोला के मंत्री अमित यादव, राजेश विश्वकर्मा, विनीत कुमार की मौजूदगी में उन्होंने कन्या पूजन किया।
विज्ञापन
कुष्ठ आश्रम में कन्या पूजन
संगम क्षेत्र स्थित कुष्ठ बस्ती आश्रम में भारत विकास परिषद मंगलम की ओर से शारदीय नवरात्रि की सप्तमी पर कन्या पूजन किया गया। बस्ती की गरीब, असहाय 40 कन्याओं का पूजन किया गया। इस दौरान 150 गरीब, बेसहारों और कुष्ठ रोगियों को भोजन कराकर फल का वितरण किया गया। मंगलम शाखा के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह के अलावा शिवनंदन गुप्त, महासचिव सुनील धवन, मधुबाला श्रीवास्तव, वीपी गुप्ता, अमित श्याम, प्रदीप पांडेय, जितेंद्र कुमार, योगेंद्र दीक्षित, विनय कुल, दीपा जोशी ने भोजन और फल वितरित किया।
विज्ञापन