{"_id":"5eef9aae8ebc3e43053a3b25","slug":"martyrs-of-the-army-martyred","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों को श्रद्धांजलि, आश्रितों को मकान मुआवजा देने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों को श्रद्धांजलि, आश्रितों को मकान मुआवजा देने की मांग
Sun, 21 Jun 2020 11:11 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
लद्दाख की ताजा तस्वीर, शहीदों की दी गई श्रद्धांजलि
- फोटो : ANI
नागरिक संघर्ष मोर्चा की रविवार को कर्नलगंज में हुई बैठक में गलवान में शहीद हुए सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा में वक्ताओं ने चीनी राष्ट्रपति को धोखेबाज व्यापारी बताते हुए उनके कृत्य की निंदा की। प्रस्ताव पारित कर सरकार से मांग की गई है कि शहीदों के आश्रितों को एक-एक मकान, एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए।
बैठक में मौजूद लोगों ने चीन निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करने का संकल्प लिया गया। शोक जताने वालों में पार्षद आनंद घिल्डियाल, पूर्व पार्षद शिवसेवक सिंह, पार्षद कमलेश सिंह, डॉ. शांति चौधरी, समीर चंदोला, रामजी केसरवानी, पिंटू पांडेय , फूलचंद्र, अमित सोनकर आदि शामिल रहे।