{"_id":"6597ebb0232661b3fe05da55","slug":"married-woman-with-three-children-missing-under-suspicious-circumstances-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : संदिग्ध हालात में तीन बच्चों के साथ विवाहिता गायब, रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : संदिग्ध हालात में तीन बच्चों के साथ विवाहिता गायब, रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन में जुटी पुलिस
Fri, 05 Jan 2024 05:14 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 05 Jan 2024 05:14 PM IST
सार
भैला मकदूमपुर गांव के खुट्टन ने बताया कि उसने अपनी बेटी निर्मला (32) की शादी 13 साल पूर्व सैबसा गांव के बनवारी पुत्र नथई लाल के साथ की है। उसके दो बेटे जिनकी उम्र नौ और सात साल और एक बेटी चार साल है।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली के सैबसा गांव की एक विवाहिता बुधवार को संदिग्ध हालात में अपने तीन बच्चों के साथ गायब हो गई। परिजनों ने नात-रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की। सुराग न लगने पर सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भैला मकदूमपुर गांव के खुट्टन ने बताया कि उसने अपनी बेटी निर्मला (32) की शादी 13 साल पूर्व सैबसा गांव के बनवारी पुत्र नथई लाल के साथ की है। उसके दो बेटे जिनकी उम्र नौ और सात साल और एक बेटी चार साल है। बनवारी प्रयागराज में मेहनत मजदूरी करता है। घर पर निर्मला बच्चों व बूढ़ी सास के साथ रहती है। बुधवार को शाम करीब तीन बजे निर्मला तीन बच्चों के साथ अचानक गायब हो गई।
विज्ञापन
देर शाम तक ज़ब वह ज़ब नहीं दिखी तो उसने फोन पर बेटे बनवारी को जानकारी दी। बनवारी घर आकर ससुर खूट्टन को सूचना दी कि निर्मला व बच्चे घर पर नहीं हैं। इस पर ससुराल व मायके पक्ष के लोग सभी नात-रिश्तेदारी में खोजबीन किया। निर्मला और बच्चों का कहीं पता नही चला। शुक्रवार को खुट्टन की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लिया।
विज्ञापन