फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Married woman gave her life after quarrel with husband, competitive student also hanged

प्रयागराज : पति से झगड़े के बाद विवाहिता ने दी जान, प्रतियोगी छात्र भी फांसी लटका

Fri, 04 Mar 2022 10:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Mar 2022 10:27 PM IST
सार

मृतका मूल रूप से कौशाम्बी के भरवारी की रहने वाली थी और उसकी शादी 11 साल पहले नवल किशोर केसरवानी से हुई थी जो प्राइवेट शिक्षक है। उनके दो बच्चे भी हैं। बृहस्पतिवार शाम महिमा ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसी तरह एक प्रतियोगी छात्र ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 

विज्ञापन
Married woman gave her life after quarrel with husband, competitive student also hanged
फांसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करेली के नया पुरवा में रहने वाली 32 वर्षीय महिमा ने घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के भाई ने पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कराया। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन




मृतका मूल रूप से कौशाम्बी के भरवारी की रहने वाली थी और उसकी शादी 11 साल पहले नवल किशोर केसरवानी से हुई थी जो प्राइवेट शिक्षक है। उनके दो बच्चे भी हैं। बृहस्पतिवार शाम महिमा ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, जांच पड़ताल में यह बात सामने आई कि किसी बात से नाराज होकर पति ने मृतका को थप्पड़ मार दिया था।
विज्ञापन




इसके बाद ही वह कमरे में चली गई और दरवाज बंद कर लिया। बहुत देर तक बाहर नहीं आने पर पति ने दरवाजा खुलवाना चाहा लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखने पर वह फांसी पर लटकी मिली। मृतका के भाई आदित्य ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति के खिलाफ केस दर्ज कराया। एसओ ने बताया कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगी छात्र ने दी जान
कीडगंज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले आलोक कुमार (32) ने फांसी लगा ली। मधवापुर निवासी पप्पू लाल की पत्नी विद्यावती रिटायर रेलवे कर्मचारी हैं। शुक्रवार सुबह उनका बेटा आलोक फांसी पर लटका मिला। करीब दो घंटे बाद परिवार के लोग पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई।



एसओ मनोज यादव के मुताबिक, परिजनों ने बताया है कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। इलाज भी चल रहा था। परिजनों ने यह भी बताया कि मृतक कुछ समय पहले तक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था। वह सहायक वैज्ञानिक और एआरओ की परीक्षा पास भी कर चुका था। लेकन मौजूदा वक्त में उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed