फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Married woman dies on the second day of delivery under suspicious circumstances

Prayagraj News: प्रसव के दूसरे दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत

Wed, 20 May 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 20 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies on the second day of delivery under suspicious circumstances
प्रतापपुर मृतक मंजू की फोटो
सराय ममरेज थाना क्षेत्र के नासिर पट्टी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने श्मशान जाते शव को रोककर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नासिर पट्टी गांव निवासी महेंद्र पटेल की शादी जनपद प्रतापगढ़ थाना फतनपुर क्षेत्र के मसौली गांव की मंजू (25) के साथ दो वर्ष पहले हुई थी। परिजनों के अनुसार मंजू रविवार को सुबह ससुराल में बच्ची को जन्म दिया था, तब तक मां-बेटी दोनों स्वस्थ थे। सोमवार को देर रात अचानक मंजू की तबीयत खराब हो गई। जिसे एक स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां से उसे शहर के लिए रेफर कर दिया गया। शहर पहुंचते ही मंजू की मौत हो गई।
विज्ञापन

ससुरालियों ने शव लेकर घर लौटने के बाद मौत की सूचना मृतक के माता-पिता को दी। मंगलवार को सुबह उसके माता-पिता के साथ अन्य लोग मौके पर आए और ससुरालियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। मंजू के पिता ने स्थानीय थाने में पहुंचकर मामले को संदिग्ध बताते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed