फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Married woman beaten and imprisoned in room for 15 days

Prayagraj : मारपीट कर विवाहिता को 15 दिनों तक कमरे में किया कैद, जबरन शराब पिलाने का आरोप

Mon, 29 Dec 2025 03:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Dec 2025 03:14 PM IST
सार

दारागंज थाना क्षेत्र की एक विवाहिता को मारपीट कर 15 दिनों तक कमरे में कैद करने का मामला सामने आया है। यहीं नहीं जबरन शराब पिलाने के अलावा खाने में धीमा जहर देने का भी आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
Married woman beaten and imprisoned in room for 15 days
मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दारागंज थाना क्षेत्र की एक विवाहिता को मारपीट कर 15 दिनों तक कमरे में कैद करने का मामला सामने आया है। यहीं नहीं जबरन शराब पिलाने के अलावा खाने में धीमा जहर देने का भी आरोप लगाया गया है। दारागंज पुलिस ने पति आदित्य समेत पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि नवंबर 2024 में आदित्य से शादी हुई थी। आरोप है कि मायके से दहेज के रुपये व गहने न मिलने पर उसे बंदी बनाकर रखा गया। दो लाख रुपये मांगने के अलावा खाने में धीमा जहर दिया गया। जहर के कारण वह हमेशा बेसुध रहती थी। मामले की जानकारी पड़ोसी ने फोन पर मायके में दी।

विज्ञापन


आरोप है कि दो लाख रुपये देने के बावजूद पांच लाख रुपये की और मांग की गई। एक दिन वह अपने कमरे में बैठी थी तभी अचानक उसके हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया और फिर एक कमरे में 15 दिनों तक बंद कर दिया गया। आरोप है कि रोजाना मारपीट कर कमरे में दो रोटी फेंक दी जाती थीं। 16वें दिन उसे कमरे से बाहर निकाला गया और दहेज में दी गई गाड़ी में बिठाकर जबरदस्ती शराब पिला दी गई। इसके बाद मायके के दरवाजे पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed