{"_id":"5d2cd22f8ebc3e6cbc3394cf","slug":"mariyadeeh-dhoomanganj-allahabad-news-ald249525698","type":"story","status":"publish","title_hn":"वांछित आरोपी को छुड़ाने महिलाओं ने भी की थी खींचतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वांछित आरोपी को छुड़ाने महिलाओं ने भी की थी खींचतान
विज्ञापन
Mariyadeeh, Dhoomanganj
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। धूमनगंज के मरियाडीह में पुलिस टीम पर हुए हमले के दौरान वांछित आरोपी को छुड़ाने के लिए महिलाओं ने भी पुलिसकर्मियों से खींचतान की थी। सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर से यह बात सामने आई। जिसमें वांछित को पकड़कर ले जाते पुलिसकर्मियों से महिलाएं भी भिड़तीं नजर आ रही हैं।
धूमनगंज पुलिस तीन दिन पहले गोकशी के मामले में मार्च से वांछित नुरैन पुत्र जरीमुल्ला को पकड़ने रसूलपुर मरियाडीह स्थित उसके घर गई थी। उसे दबोचकर पुलिसकर्मी लौटने ही वाले थे कि तभी वहां जुटे लोगों ने उन पर हमला बोलकर आरोपी को छुड़ा लिया। इस दौरान पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर चलाने के साथ फायरिंग भी की गई। जिसमें सात पुलिसकर्मी घायल हुए। उधर ग्रामीणों ने भी आरोप लगाया था कि पुलिस बदमाशों को पकड़ने के बजाय उनका उत्पीड़न कर रही है। इस मामले में सोमवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल होने के बाद गांव में हड़कंप मचा रहा। दरअसल इसमें साफ दिख रहा है कि नुरैन को छुड़ाने के लिए गांववाले पुलिसकर्मियों के साथ खींचतान कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस तस्वीर में महिलाएं भी दिख रही हैं। पुलिस का दावा है तस्वीर तब की है जब बम्हरौली चौकी के चार सिपाही आरोपी नुरैन को उसके घर से पकड़कर उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान सबसे पहले पीछे से आई दो महिलाओं ने सिपाहियों से खींचतान शुरू कर दी। एक महिला जहां नुरैन का हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचने लगी तो दूसरी महिला ने एक सिपाही के बाल पकड़ लि। उधर पीछे से आए नुरैन के भाई ने भी खींचतान की। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि मामले में 50 अज्ञात पर भी रिपोर्ट दर्ज हुई है। तस्वीरों व वीडियो के माध्यम से उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नामजद आरोपियों का नहीं मिला सुराग
उधर मामले में नामजद आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। बता दें कि इसमें वांछित नुरैन के अलावा हसनैन, सकलैन, फरहान, इमरान, आजाद, अश्फाक, तौफीक, नसीम, फैजान, अकरम, इशरत, फैजान पुत्र राजा, महताब, आसिफ, अबू तलहा, शाकिब व ताहिर पर मुकदमा लिखा गया है। पुलिस का दावा है कि उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। उनके हर संभावित ठिकाने पर छापा मारा जा रहा है।