कई पुलिसकर्मियों के भी संपर्क में आए थे कोरोना संक्रमित इंजीनियर, हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूकरगंज के कोरोना संक्रमित इंजीनियर कई पुलिसकर्मियों के भी संपर्क में आए थे। इंजीनियर खुल्दाबाद के साथ ही आसपास के इलाकों में पुलिसवालों को बिस्कुट, पानी बांटते थे। इंजीनियर के बाद उनकी पत्नी के भी कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिसकर्मियों की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। हालांकि, अब तक किसी में कोई लक्षण नहीं दिखे हैं।
इंजीनियर की जांच रिपोर्ट एक मई को पॉजिटिव आई थी। अगले दिन उनकी पत्नी को भी जांच में कोरोना से संक्रमित पाया गया। बताया जा रहा है कि खुल्दाबाद ही नहीं करेली व आसपास के अन्य इलाकों में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी इंजीनियर के संपर्क में आए थे।
सूत्रों का कहना है कि उक्त इलाकों में तैनात पुलिसकर्मियों की थर्मल स्कैनिंग शुरू करा दी गई है। राहत की बात है कि अब तक किसी भी पुलिसकर्मी में कोरोना संक्रमण से संबंधित एक भी लक्षण सामने नहीं आया है। नाम ना छापने की शर्त पर एक अफसर ने बताया कि इंजीनियर के पुलिसकर्मियों के संपर्क में आने की जानकारी मिली है। थर्मल स्कैनिंग कराई जा रही है। प्रकरण की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी है। आगे जैसे जैसा निर्देश होगा उस तरह की कार्रवाई की जाएगी।