{"_id":"5e843b9f8ebc3e72c3300e04","slug":"many-outsiders-escapes-from-kaushambi-quarantine-centre-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कौशांबी के क्वारंटीन सेंटर से भागे 36 लोग, लॉकडाउन के बाद शहरों से लौटे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कौशांबी के क्वारंटीन सेंटर से भागे 36 लोग, लॉकडाउन के बाद शहरों से लौटे थे घर
Wed, 01 Apr 2020 12:28 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, अजुहा (कौशांबी)
संवाद न्यूज एजेंसी, अजुहा (कौशांबी)
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 01 Apr 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
क्वारंटीन सेंटर से भाग निकले 36 लोग(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कौशांबी के सिराथू तहसील क्षेत्र की कनवार ग्राम सभा में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर से सोमवार रात 36 लोग भाग निकले। ये लोग लॉकडाउन के दौरान विभिन्न शहरों से अपने गांव लौटे थे। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होते ही अधिकारियों के होश उड़ गए।
तहसीलदार व प्रधान ने कड़ी मशक्कत के बाद 22 लोगों को फिर से सेंटर में शिफ्ट करा दिया है। बाकी का कोई सुराग नहीं लग रहा है। कनवार ग्राम प्रधान मेवालाल चौधरी ने बताया कि उनके यहां विभिन्न मजरों में दिल्ली, नोएडा, अहमदाबाद, बिलासपुर आदि शहरों से 25 से लेकर 30 मार्च तक के बीच कुल 56 लोग अपने घर आए हैं।
प्रधान की मानें तो उन्होंने इन लोगों से क्वारंटीन सेंटर में 14 दिन रहने के लिए कहा, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। प्रशासनिक सख्ती के बाद सोमवार सुबह 36 लोगों को प्राइमरी स्कूल प्रथम में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट कराया गया। रात को प्रधान, लेखपाल व सचिव के जाते ही ये सभी प्राइमरी स्कूल से भाग निकले।
विज्ञापन
सुबह क्वारंटीन सेंटर खाली देख प्रधान के होश उड़ गए। जानकारी होते ही सिराथू तहसीलदार राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी खोजबीन के बाद भागने वाले 22 लोगों को फिर से सेंटर में शिफ्ट कराया। प्रधान ने बताया कि सेंटर से भागे 14 परदेसियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
उन्होंने बताया कि परदेश से आए 20 अन्य लोग भी अपने घरों से गायब हैं। इनके बारे में परिवार के लोग पूछने के बाद भी कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में इस कदर दहशत का माहौल है कि जिन घरों में बाहर से लोग आए थे, उनसे कोई बात करने तक को तैयार नहीं है।
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि क्वारंटीन सेंटर से भागने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ ही उनके पूरे घर को क्वारंटीन बना दिया जाएगा।