फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Many farmers were destroyed in grasshopper attack in Prayagraj

प्रयागराज में टिड्डी दल के हमले में कई किसान हुए बर्बाद

Thu, 11 Jun 2020 12:33 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Many farmers were destroyed in grasshopper attack in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj
मध्य प्रदेश से जिले की सीमावर्ती तहसील कोरांव में मंगलवार को घुसे टिड्डी दल ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। इसने कुछ गांवों के किसानों की सब्जी की खेती व धान की नर्सरी चट कर ली। हालत यह रही कि टिड्डी दल जिस पेड़ पर बैठता उसकी डालियां टूट कर गिरने लगतीं। झूंसी में इस दल ने आम के बागों को खासा नुकसान पहुंचाया। बुधवार दोपहर यह दल करछना में पहुंच गया और दर्जन भर गांवों पर हमला कर दिया। प्रशासन के कई अधिकारी कीटनाशक का छिड़काव कर दल को भगाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

 

Many farmers were destroyed in grasshopper attack in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

टिड्डी दल ने कोरांव के खीरी और ढेरहन न्याय पंचायत को निशाना बनाया। इसने कौदी, छापर, खरका खास, ढेरहन, टौंगा, जोरवट, खपटिहा, खीरी, कल्याणपुर आदि गांवों को अपनी चपेट में ले लिया। ढेरहन गांव के बीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि टिड्डियों का समूह जिन पेड़ों पर बैठा, चंद मिनटों में ही उसकी सूरत बदल गई।

गांव में कई पेड़ो की डालियां टूट कर जमीन पर आ गईं। इसी गांव के रहने वाले छेदीलाल, निर्मल मिश्र तथा रामजस जैसे किसानों की सब्जी की खेती भी पूरी तरह बर्बाद हो गई। इसी प्रकार कल्याणपुर गांव के रहने वाले त्रिभुवन यादव, राजेंद्र यादव, रमाशंकर, रमेश कुमार, बद्री प्रसाद तथा लाल बबन आदि किसानों की धान की नर्सरी और सब्जी की खेती भी इन टिड्डियों के द्वारा चट कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Many farmers were destroyed in grasshopper attack in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

उपजिलाधिकारी कोरांव संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों व हस्तचालित मशीनों से कीटनाशक दवा का छिड़काव कर टिड्डियों को भगाया गया। इस दौरान उप निदेशक कृषि विनोद कुमार शर्मा, जिला कृषि अधिकारी अश्वनी सिंह तथा बीडीओ कोरांव रमाशंकर भी मौजूद रहे।
करछना में जमाया डेरा

करछना/भीरपुर(संवाद)। टिड्डी दल का झुंड करछना क्षेत्र के गांवों में पहुंच गया। किसानों ने डीजे, थाली, टीन आदि बजाकर, धुआं किया। शाम को क्षेत्र के धरवारा, भगनपुर, कपठुआ, पनासा के साथ साथ गंगा के तराई क्षेत्र में स्थित गांवों में भी भारी संख्या में टिड्डियों का दल पहुंचने से किसानों की चेहरे पर चिंता की लकीरे खिंच गईं। 

टिड्डी दल पशुओं के हरे चारे, सब्जी के साथ-साथ बागवानी को भी व्यापक पैमाने पर नुकसान पहुंचा रहा है। टोंस नदी के किनारे स्थित बघेडा धरवारा सुलमई भस्मा अरई झीरी लच्छीपुर लोहदी आदि गांवों में बुधवार को इसका कहर जारी रहा। एसडीएम करछना आकांक्षा राना और सीओ आशुतोष तिवारी अपनी टीम के साथ इलाके में टिड्डी दल को भगाने में जुटे रहे। 

झूंसी में आम के बाग किए साफ 

टिड्डी दल ने कछारी गांव बदरा-सोनौटी के आम के बाग में डेरा डाल रखा था। रातभर में टिड्डी दल ने आम की बाग के एक-एक पेड़ की पत्तियां चट कर दी। बुधवार को एसडीएम फूलपुर विवेक चतुर्वेदी राजस्व कर्मियों और दमकल कर्मियों की टीम के साथ गांव पहुंचे तथा टिड्डियों के दल पर दवा का छिड़काव किया। 

मेजा के किसान चिंतित
मेजा। बुधवार को टिड्डी दल मेजा पहुंचा तो किसानों में हड़कंप मच गया। किसान लाल जी शुक्ला, हरिशंकर पाण्डेय, मानिक चन्द्र पाण्डेय सहित कई किसानों ने टिड्डी दल के आक्रमण से नुकसान होना बताया है। किसानों का कहना है कि 112 नंबर के अलावा स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई लेकिन किसी प्रकार के ठोस कदम नहीं उठाए गए। 

टिड्डी दल से हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : उज्ज्वल
भीरपुर (संवाद)। करछना विधायक उज्ज्वल रमण सिंह ने बुधवार को उपजिलाधिकारी करछना से कहा कि किसानों के फसलों पर टिड्डी दल के हमले से होने वाले आर्थिक नुकसान का तत्काल सर्वे करा कर उचित मुआवजा दिया जाए। विधायक ने कहा कि जिन गरीबों के पास राशन कार्ड व मनरेगा कार्ड नहीं हैं। उनको भी राशन उपलब्ध कराया जाए। नहीं तो ऐसे लोगों को भूखे मरने की नौबत आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed