{"_id":"5eafc5495c9e9d69560196d3","slug":"many-died-in-cylinder-blast-in-kaushambi-cracker-factory-police-investigation-going-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशांबी: पटाखा फैक्टरी में धमाके से तीन की मौत, कई दिनों बाद आज शुरू हुआ था काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशांबी: पटाखा फैक्टरी में धमाके से तीन की मौत, कई दिनों बाद आज शुरू हुआ था काम
Mon, 04 May 2020 01:40 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज़ एजेंसी, भरवारी (कौशांबी)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, भरवारी (कौशांबी)
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 04 May 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
फैक्टरी में धमाका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कैशांबी जिले के भरवारी पुलिस चौकी के पास अवैध तरीके से संचालित की जा रही पटाखा फैक्टरी में सोमवार सुबह घरेलू गैस सिलिंडर फटने के कारण धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज धमाके के साथ इस फैक्टरी में आग लग गई। हादसे में दो लड़कियों व एक महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने फैक्टरी संचालक के तीन गोदामों को सील कर दिया है। संचालक सहित पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। भरवारी पुलिस चौकी से करीब 50 मीटर की दूरी पर हैदर अली बिना किसी लाइसेंस के अपने घर में कारखाना चला रहा था।
विज्ञापन
लॉकडाउन के कारण बंद पड़े कारखाने में सोमवार सुबह काफी दिनों बाद उसने पटाखे का निर्माण शुरू किया। इसी दौरान लोहे का एक रॉड बारूद के ढेर पर गिर गया। इससे निकली चिंगारी से पास रखे गैस सिलिंडर में आग लग गई।
विज्ञापन
कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही जोरदार धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। लिहाजा मकान के पिछले हिस्से की छत और दीवारें ढह गईं। हादसे में गीता (18) की मौके पर ही मौत हो गई। राधिका (25) ने एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में दम तोड़ दिया। पुष्पा (15) पुत्री राजकुमार को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई।
उधर, घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम चायल ज्योति मौर्य व सीओ सिराथू रामवीर सिंह फोर्स और फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे। अग्निशमन कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाया।
मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ये सभी फैक्टरी में मजदूरी करते थे। मामले में फैक्टरी संचालक सहित पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।