फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Many colonies behind Naini Jail have broken roads and no sewer lines

Prayagraj News: नैनी जेल के पीछे की कई कॉलोनियों में टूटी सड़कें, सीवर लाइन भी नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Many colonies behind Naini Jail have broken roads and no sewer lines
नैनी जेल के पीछे की कॉलोनियों और गलियों की बदहाल सड़कें। संवाद
नैनी जेल के पीछे की कई कॉलोनियों में सड़कें टूटी हुई हैं और कई जगह सीवर लाइन नहीं है। चक रघुनाथ, यमुना नगर, मल्हारा फाटक और प्रयागपुरम जैसे कई इलाकों में लंबे समय से सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई है। कई जगह महाकुंभ के दौरान भी सड़कों का निर्माण नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

प्रयागपुरम और उसके आसपास के क्षेत्रों में नगर निगम के कर्मचारियों की ओर से कूड़ा उठाने में भी लापरवाही बरती जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कूड़ा गाड़ी नियमित रूप से नहीं आती है। इससे कई जगह कूड़े का ढेर लग जता है। इसके अलावा कई लोगों ने सड़कों पर अतिक्रमण भी कर लिया है।
विज्ञापन

मेरे घर के पास की सड़कें उखड़ी हुई हैं और गलियां उबड़-खाबड़ है। सीवर क भी व्यवस्था नहीं हैंं। नालियां बजबजा रही हैं। कूड़ा उठाने वाले वाली गाड़ी चार दिन में एक बार ही आती है। - ज्वाला प्रसाद तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागपुरम में कई जगह अतिक्रमण किया गया है। वहीं सड़क और नाली की व्यवस्था ठीक नहीं है। सीवर की व्यवस्था होनी चाहिए। कूड़ा जमा न हो, इसके लिए नगर निगम को ध्यान रखना चाहिए।
- विजय शुक्ला

सड़कों और गलियों के ठीक नहीं रहने से आवागमन में दिक्कत होती है। साथ ही सीवर सहित कई मूलभूत सुविधाएं होनी चाहिए। कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नियमित तौर पर आनी चाहिए। - सुशील पांडेय

मेरे वार्ड चक रघुनाथ में महाकुंभ के दौरान भी कई सड़कें नहीं बन पाई हैं। जबकि, कई सड़कें खराब हैं। इसके चलते त्योहारों के समय ज्यादा दिक्कत हो सकती है। सड़कों के निर्माण के संबंध में प्रस्ताव दिया जाता है। -

राकेश जायसवाल, पार्षद

नैनी जेल के पीछे की कॉलोनियों और गलियों की बदहाल सड़कें। संवाद

नैनी जेल के पीछे की कॉलोनियों और गलियों की बदहाल सड़कें। संवाद

नैनी जेल के पीछे की कॉलोनियों और गलियों की बदहाल सड़कें। संवाद

नैनी जेल के पीछे की कॉलोनियों और गलियों की बदहाल सड़कें। संवाद

नैनी जेल के पीछे की कॉलोनियों और गलियों की बदहाल सड़कें। संवाद

नैनी जेल के पीछे की कॉलोनियों और गलियों की बदहाल सड़कें। संवाद

नैनी जेल के पीछे की कॉलोनियों और गलियों की बदहाल सड़कें। संवाद

नैनी जेल के पीछे की कॉलोनियों और गलियों की बदहाल सड़कें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed